Hindi News Portal
स्वास्थ

371 किलो की लडकी एक साल मै 68 किलो की रह गई

कुछ सालों से मोटापा पूरी दुनिया में कब्जा कर चुका है। इस बीमारी से हर उम्र के लोग परेशान हो रहे फिर चाहे वह बच्चा हो या फिर बढ़ा। इस मोटापे का मुख्य कारण है अनियमित खानपान और खराब दिनचर्या। जिसके कारण ये समस्या तेजी से बढ़ रही है।किसी किसी का मोटापा इतना बढ़ जाता है कि उसका उठना बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक लड़की है 24 साल की जो कि पूरे 300 किलोग्राम की थी। लेकिन अब उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे आप। 24 साल एंबर राच्डी ट्रॉटडेल अमेरिका की रहने वाली है। साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम के चलते एंबर को दिनभर खाने की आदत पड़ गई। अधिक खाने की वजह से हालत यहां तक बड गई कि उनको उठने-बैठने और अपने काम करने में भी दिक्कत होने लगी। इसी वजह से उन्होंने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। एंबर के शरीर की चर्बी इस तरह बढ़ गई थी कि उनकी स्किन जगह-जगह से लटकी रहती थी। जिसके कारण वह चलने में भी असमर्थ है।
इतना अधिक वजन होने के कारण हर काम के लिए उन्हें अपने पेरेंट्स और ब्वॉयफ्रेंड राउडी पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब एंबर का वजन सामान्य हो गया है। वो अब एकदम फिट और सुन्दर भी दिखती हैं।
इस मोटापा के कारण एंबर एक टीवी रियलिटी शो 'माई 600 पाउंड लाइफ' में बाग लिया। इस शो में ओवरवेट लोग का डॉक्टर्स और अन्य एक्सपर्ट्स की मदद लेकर वजन कम करने में कोशिश करते है।
इस शो में एंबर को गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी करवाने के लिए कहा गया लेकिन सर्जरी से पहले उन्हें तीन महीने में 9 किलो वजन घटाने का लक्ष्य दिया गया। एंबर की खुराख बहुत ज्यादा थी, वो एक दिन में लगभग 5 से 6 बार खाना खाती थीं। जब उनका मोटापा उनकी परेशानी का सबब बन गया तब जाकर वजन कम करने के लिए उन्होंने गैस्ट्रिक बायपास सर्जरी कराने की सोची, लेकिन इस सर्जरी में खतरा का अंदेशा काफी होता है इसी खतरे को लेकर एंबर और उनके बॉयफ्रेंड दोनों थोड़े परेशान थे।
सबसे पहले वो डॉक्टर नोवजाराडन से मिलीं। लेकिन एंबर का वजन और उनकी हालत देखने के बाद डॉक्टर ने उनका इलाज़ करने से मना कर दिया लेकिन एंबर अपना वजन कम करने का फैसला कर चुकी थीं। बहुत अनुरोध करने के बाद डॉक्टर इस शर्त पर राजी हुई कि इलाज से पहले उन्हें अपना 10 किलो वजन कम करके दिखाना है। एम्बर इस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गई
एंबर को खुद पर विश्वास था कि वो यह काम कर सकती है। इसके लिए उन्होंने अपने खानपान को बिल्कुल बदल डाला। लेकिन डॉक्टर द्वारा दी गई अंतिम तारीख तक वो सिर्फ 8 किलो वजन ही कम कर पाईं। इसके बाद भी डॉक्टर एंबर का इलाज करने के लिए राजी हो गए। ये शुरुआत थी एंबर की नई जिंदगी की।
एंबर का ऑपरेशन किया गया और सात महीने बाद एंबर का लगभग 40 किलो (90 पाउंड) वजन कम हो गया। इसके साथ ही एंबर ने अपना वजन कम करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी शुरू की। 12वें महीने में उनका वजन घटकर 177 रह गया। अब वह अपने काम अच्छे से कर सकती है और अपनी मर्जी से कहीं भी घूम-फिर सकती है।
एक साल बाद एंबर जब डॉक्टर से मिली तो वह देखकर हैरान रह गए कि अब एंबर लगभग 68 किलो (150 पाउंड) वजन कम कर चुकी थीं।

साभार ; खबरइडिया, टीवी, काम

16 April, 2017

यातायात पुलिसकर्मियों ने मानवीय कार्य हेतु ह्युमन ऑर्गन डोनेट हेतु 40 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया
100 अधिकारी/कर्मचारियों ने कम समय में नियत स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l
ऑपरेशन के बाद आठ मरीजों की रोशनी हो गई कम, OT सील; कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये
शिविर का आयोजन किया गया था उसमें 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए थे।
स्वास्थ्य विभाग की -होप अस्पताल पर कार्यवाही सील किया ।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल बंद मिला
गर्मियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए केवल मॉइश्चराइजर नहीं होगा काफी, ऐसे रखें ख्याल
इस गर्मी में आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए 10 उपाय
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आरडी गार्डी अस्पताल में उज्जैन कैंसर सेंटर का लोकार्पण किया
विश्वस्तरीय उपचार सुविधाएं मिलेंगी