Hindi News Portal
धर्म

छठ पूजा: डूबते सूर्य को आज देंगे अर्ध्य

सूर्य की आराधना से छठ पर्व शुरू हो गया है। चार दिन तक यह पर्व चलेगा है। बुधवार को खरना मनाया गया। महिलाओं ने शाम तक निर्जला व्रत रखा। तत्पश्चात मीठा खाना खाया। इसके बाद से निर्जल व्रत की शुरूआत हुई। अन्न जल त्याग कर महिलाएं दो दिन तक सूर्य की उपासना करेंगी। महिलाएं गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। वासुदेव तीर्थ का घाट छठ पूजा को तैयार हो चुका है।
मंगलवार से छठ पूजा का पर्व चल रहा है। पहले दिन नहाने के बाद रोटी, चने की दाल और लौकी की सब्जी का भोजन किया। दूसरे दिन बुधवार को खरना का आयोजन हुआ। इसके तहत साठी के चावल, गुड़ और गाय के दूध से खीर बनाई गई। गुरुवार को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगी। शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल पर छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य अस्त होने से पहले ही घाट पर भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं द्वारा व्रत तोड़ा जाएगा।
क्या है पूजन विधि
पूर्वांचल की महिलाओं ने बताया कि छठ पूजा के लिए नदी या तालाब किनारे मिट्टी से सुशोभिता बनाई जाती है। फलों को सूप या डलिया में 6, 12 या 24 की संख्या में रखा जाता है। इसमें संतरा, गन्ना, अनानास, केला अमरूद, शरीफा, नारियल, साठी के चावल का चिउड़ा, ठेकुआ शामिल कर सकती हैं। दूध, शहद, तिल से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद सुभोभिता की पूजा होती है। मिट्टी की बनी कोसी में पूजा सामग्री रखकर उस पर चननी ताने। शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होता है। इसके बाद प्रसाद सभी को बांटा जाता है।

सौजन्य अमर उजाला

26 October, 2017

अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।
अयोध्या ने वेटिकन और मक्का का रिकार्ड तोड़ा, 48 दिन में 1 करोड़ रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए ।
रोजाना 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आकर श्री राम लला के दर्शऩ कर रहे हैं