Hindi News Portal
धर्म

Makar Sankranti 2018: आखिर 14 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

धर्म डेस्क: हिंदू धर्म के मुताबिक पर्व और त्योहार चंद्र पंचाग यानी चंद्रमा की गति पर निर्धारित करती है। मकर संक्रांति हमेशा को लेकर हमेशा से एक अपवाद की तरह रहा है। आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर्व का निर्धारण सूर्य की गति के अनुसार रहा है। इसी कारण से संक्रांत का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है।
हिंदू पंचाग के अनुसार माना जाता है कि जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तब संक्रांति होती है। संक्रांति का नाम उस अनुसार होता है जिस राशि में सूर्य का प्रवेश हो रहा होता है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने के कारण इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।
संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ जाता है और इसी समय खरमास का अंत होता है। खरमास को अशुभ काल माना जाता है, इसके समाप्त होते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। महाभारत पुराण के अनुसार भीष्म पितामाह ने भी अपनी मृत्यु के लिए मकर संक्रांति का दिन चुना था।
मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण में आ जाता है यानी उत्तरी गोलार्द्ध में आना शुरु हो जाता है। इसी के बाद से मौसम में भी बदलाव आता है। जिससे रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं।
खगोलशास्त्रियों के अनुसार मकर संक्रांति के समय जब सूर्य गोचर करता है तो वो पृथ्वी के नजदीक आने लगता है। इसी के कारण दिन बड़े और रात छोटी होनी शुरु हो जाती है। मकर संक्रांति को हुए सूर्य के राशि परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की तरफ अग्रसर होना भी माना जाता है। माना जाता है कि प्रकाश लोगों के जीवन में खुशियां लाता है।


सौजन्य : खबरइण्डिया टीवी

14 January, 2018

अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।
अयोध्या ने वेटिकन और मक्का का रिकार्ड तोड़ा, 48 दिन में 1 करोड़ रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए ।
रोजाना 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आकर श्री राम लला के दर्शऩ कर रहे हैं