Hindi News Portal
लाइफस्टाइल

Valentine Day 2018: आखिर क्या खास है इस गुलाब में जो इसकी कीमत इतने करोड़ रूपये लगाई गई

नई दिल्ली: वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। और आपको इससे जुड़ी कई ऐसे चीज बताएंगे जिसे जानकर आप एक पल के लिए हैरान हो जाएंगे। हम आपको बता रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे फूलों के बारे में। अगर बात करें दुनिया के सबसे महंगे गुलाब की तो जूलियट रोज दुनिया में सबसे महंगा गुलाब है।इसे खरीदने के बारे में बड़े से बड़े रईस को भी दस बार सोचना पड़ेगा। इसकी कीमत है 90 करोड़ रुपए (10 मिलियन पाउंड)।
आखिर क्यों इतना महंगा है गुलाब

rose day- Khabar IndiaTV

बेहद रेयर माने जाने वाला ये गुलाब बहुत मुश्किल से ऊगता है। असल में इसे गुलाब की ब्रीडिंग करने वाले मशहूर फ्लॉवरिस्ट डेविड ऑस्टिन ने कई गुलाबों से मिलाकर बनाया था।
पोलन नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक इस रेयर प्रजाति को बनाने में उन्हें 15 साल लग गए थे। 2006 में उन्होंने इसे 10 मिलियन पाउंड यानी 90 करोड़ रुपए में बेचा था।
अब कम है कीमत
डेविड ऑस्टिन की वजह से मशहूर हुए इस गुलाब की कीमत अब कुछ कम हो गई है। इसे 26 करोड़ रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि, अब भी ये दुनिया का सबसे महंगा गुलाब है। इसे 3 मिलियन पाउंड रोज भी कहा जाने लगा है।
श्रीलंका में ऊंगने वाला कडुपुल फूल दुनिया का सबसे महंग फूल माना जाता है। इसकी आजतक कोई कीमत तय नहीं की जा सकी है। रात में ऊंगने वाला ये फूल कुछ घंटों के लिए ही खिलता है।इसे लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। ये 4 से 5 साल में एक बार खिलता है। साइंटिस्ट ने इस ब्रीड को करीब 8 साल में तैयार किया था।

2005 में की गई एक नीलामी में इसे 1.5 करोड़ रु में बेचा गया था। तीन फूल के गुलदस्ते को कही शाही शादियों में इस्तेमाल किया जा चुका है। इसमें 100 साल पुराने एक पेड़ की जड़ भी होती है जिसे भी कहा जाता है। मलेशिया में पाया जाने वाला ये फूल 15 साल में एक बार ऊंगता है।


सौजन्य खबर इण्डिया टीवी

 

 

11 February, 2018

कम उम्र में ही त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी : हिना खान
हिना अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट रूटीन और स्किनकेयर टिप्स शेयर करते
पंजाब में बेटी के लिए लुटेरों से भिड़ गई मां, जान बचाकर भागे लुटेरे
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया
नारायण मूर्ति ने 4 महीने के पोते को 240 करोड़ रुपए से अधिक के इंफोसिस शेयर गिफ्ट किए
नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति पिछले साल नवंबर में दादा-दादी बने,
अनंत अंबानी की बेशकीमती घड़ी देखकर मार्क जुकरबर्ग हैरान हुए
अन्ंत ने जो घड़ी पहनी है, वह Richard Mille की है,
पिता ने आईएएस बनी बेटी को आईपीएस दामाद के साथ हेलीकॉप्टर से विदाई की , दोनों यूपी में हैं तैनात
साल 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली,