Hindi News Portal
धर्म

आज का हिन्दू पंचांग

⛅ दिनांक 18 जुलाई 2018
⛅ दिन - बुधवार
⛅ विक्रम संवत - 2075 (गुजरात. 2074)
⛅ शक संवत -1940
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - वर्षा
⛅ मास - आषाढ़
⛅ पक्ष - शुक्ल
⛅ तिथि - षष्ठी दोपहर 02:36 तक तत्पश्चात सप्तमी
⛅ नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 08:20 तक तत्पश्चात हस्त
⛅ योग - परिघ सुबह 11:35 तक तत्पश्चात शिव
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:44 से दोपहर 02:23 तक
⛅ सूर्योदय - 06:07
⛅ सूर्यास्त - 19:22
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - कर्दम षष्ठी (बंगाल), विवस्वत सप्तमी, संत टेऊँरामजी जयंती
💥 विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞

🌷 ज्योतिष शास्त्र 🌷
🙏🏻 अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है और परेशानियां बनी रहती हैं। ज्योतिष में ग्रहों के दोष दूर करने के चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को नियमित रूप से करते रहने से भगवान की कृपा मिलती है और हमारे दुख दूर हो सकते हैं, कार्यों में सफलता मिल सकती है। ये उपाय अलग-अलग चीजें से किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान को प्रसन्न करने का सबसे सरल और चमत्कारी उपाय है मंदिर में सुबह-शाम दीपक जलाना। यहां जानिए दीपक के 10 उपाय, जिनसे सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं...
➡ 1. शत्रुओं का भय दूर करने के लिए हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमानष्टक का पाठ करें। दीपक की बत्ती लाला धागे से बनाएं। ये उपाय रोज करना है।
➡ 2. पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी रहती है और वाद-विवाद होते रहते हैं तो भगवान शिव-पार्वती या विष्णु-लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
➡ 3. आप बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन धन लाभ नहीं मिल पाता है तो रोज शाम देवी लक्ष्मी के सामने घी डालकर लाल बत्ती वाला दीपक जलाएं। ये दीपक मिट्टी का होना चाहिए।
➡ 4. अगर नौकरी में लाभ नहीं मिल रहा है और पैसों की कमी बनी हुई है तो लक्ष्मीजी के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा जरूर करें। पूजा में लाल बत्ती वाला घी का दीपक जलाएं और दीपक में थोड़ी सी हल्दी, कुमकुम और चावल भी डालें।
➡ 5. अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है और दवाओं का असर नहीं हो रहा है तो घर के बाहर दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही, डॉक्टर द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करें।
➡ 6. भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए चार मुंह वाला दीपक जलाएं। चार मुंह यानी दीपक को चारों ओर से जलाना है।
➡ 7. हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
➡ 8. भगवान शिव के सामने मिट्टी का दीपक घी डालकर जलाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप 108 बार करें। इस उपाय से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
➡ 9. भैरव भगवान को प्रसन्न करने के लिए सरसो के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से शत्रुओं का भय दूर हो सकता है।
➡ 10. धन लाभ पाने के लिए रोज सुबह-शाम घर की दहलीज पर घी का दीपक चाहिए।

📖 *हिन्दू पंचांग
नारायण भविष्य वाणी 💥

मेष:
आज के दिन आपको शांत रहने शांत रहने की आवश्यकता है। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा आपके काम बिगड़ने की आशंका रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। आज के दिन मौन रहकर व्यतीत करना बेहतर रहेगा।

वृषभ:
आज के दिन आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक बेचैनी अनुभव हो सकती है। यात्रा में विघ्न आने की आशंका है। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

मिथुन:
मौज- मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। मित्र मंडल के साथ बाहर घूमने-फिरने जाने का आयोजन होगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मिथुन राशि वाले व्यक्ति आज गहरे जल से दूर रहें से दूर रहें।

कर्क:
आज का दिन बिजनेस के लिए वह स्टूडेंट्स बिजनेस के लिए वह स्टूडेंट्स स्टूडेंट्स के लिए दोनों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे।

सिंह:
नारायण भविष्यवाणी के अनुसार सिंह राशि वाले व्यक्तियों का गला संबंधी कोई रोग हो सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा।

कन्या:
कन्या राशि वालों का आज का दिन हल्का सा कष्ट कष्ट वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है।

तुला:
नारायण भविष्यवाणी के अनुसार तुला राशि वाले व्यक्ति आज किसी भी व्यक्ति से बहस ना करें व रास्ते में होती हुई कोई भी लड़ाई रुक कर ना ना देखें। कोई भी कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। पूंजी निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ मेल-मिलाप रहेगा।

वृश्चिक:
आज के दिन आप अपने मानसिक विचारों को शांत रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आ सकता है।

धनु:
आज आपके बिजनस में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। आज के दिन विशेष आप को विद्युत से दूर रहने की सलाह दी जाती है और ध्यान करने की सलाह दी जाती है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा।

मकर:
मकर राशि वाले व्यक्तियों को परिवारिक टेंशन हो सकती है। सगे-संबंधियों तथा परिजनों के साथ संभलकर बोलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है।

कुंभ:नारायण भविष्यवाणी के अनुसार कुंभ राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी धंधे में लाभ होगा। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। आप समाज में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे।मीन:आज का दिन मीन राशि वालों के लिए भी ठीक है किसी प्रकार की कोई समस्या का योग नहीं बन रहा। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

 

दिये गये उपायो के लिये  विशेषज्ञ से राय लेवे 

18 July, 2018

अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।
अयोध्या ने वेटिकन और मक्का का रिकार्ड तोड़ा, 48 दिन में 1 करोड़ रामभक्तों ने श्रीराम लला के दर्शन किए ।
रोजाना 2 लाख श्रद्धालु अयोध्या आकर श्री राम लला के दर्शऩ कर रहे हैं
खजराना गणेश मंदिर की दान पेटी से पौने दो करोड़ निकले विदेशी करेंसी, सोने-चांदी के जेवरात भी मिले, सिक्कों की गिनती जारी…
भगवान को लिखी जाने वाली चिट्ठियां भी बड़ी मात्रा में प्राप्त हुई है