Hindi News Portal
मनोरंजन

मीका सिंह को पाकिस्तान में परफॉर्म करने पर भारतीय सिने एसोसिएशन ने बैन किया

मुंबई ; भारत और पाकिस्तान के बीच चलते तनाव मे ही बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह एक बार सुर्खियों में छा गए है। उन्होंने पाकिस्तान के कराची में एक परफॉमेंस की थीं। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका 'जुम्मे की रात' गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण उन्हें काफी निंदा का सामान करना पड़ रहा हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा ३७० को हटाने को लेकर दोनों देशो के बीच तनाव् चला रहा है केंद्र सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दरकिनार कर मीका सिंह ने वहां जाकर जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद की बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में किया गया था, जोकि डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची स्थित आवास के पास समारोह मे अपना परफॉर्मस दिया। जिससे कारण भारतीय फैंस काफी गुस्से में है।
अब मीका सिंह एक बार फिर से मुश्लिक में फंस गए हैं। उन्हें ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बैन लगाते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मीका को सभी म्यूजिक कंपनी, मूवी प्रोडक्शन हाउस और ऑनलाइन म्यूजिक कंटेंट प्रोवाइडर से बॉयकॉट किया जा सकता है |

 

 

14 August, 2019

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।