Hindi News Portal
मनोरंजन

विशाल ददलानी ने म्यूजिशियन्स को दी चेतावनी, लिखा- मेरे और शेखर के गानों का ना बनाए रीमिक्स

 

 

 

बॉलीवुड में इस समय ऑरिजनल की जगह रीमिक्स गानों का चलन चल गया है। पिछले कुछ समय से रिलीज हो रही फिल्मों में एक पुराने गाने का रीमेक होता है। यह ट्रेंड फिल्ममेकर और म्यूजिशियन्स अपना रहे हैं। लेकिन म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी की सोच इससे अलग है। उन्होंने म्यूजिशियन्स को चेतावनी दी है कि कोई उनके और शेखर के गानों का रीमेक ना बनाए।

हाल ही में विशाल-शेखर का फेमस गाने 'साकी-साकी' को फिल्म 'बाटला हाउस' के लिए रीक्रिएट किया गया था। विशाल को रीमिक्स बिल्कुल पसंद नहीं आया है और ना ही वह रीमिक्स से खुश हैं।


विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए म्यूजिशियन्स को चेतावनी दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- चेतावनी: अगर कोई विशाल और शेखर के गीतों के रीमिक्स बनाएगा तो मैं उसपर मुकदमा करूंगा। मैं फिल्मों और संगीतकारों के खिलाफ भी अदालत जाऊंगा। साकी-साकी के बाद मुझे सुनने में आया है इस लिस्ट में दस बहाने, दीदार दे, सजनाजी वारी वारी, देसी गर्ल जैसे कई गाने शामिल होने वाले हैं। आप खुद अपने गाने बनाइए।

इसके साथ ही विशाल ने लिखा- विशाल-शेखर के गानों का बिना परमिशन, क्रेडिट और मेहनताना के रीमिक्स ना बनाएं। मैं कानूनी तौर पर एक्शन लूंगा। खासकर उस म्यूजिशियन्स के खिलाफ जो ऐसा कर रहे हैं। यह बहुत पर्सनल है मगर आप दोस्त ही क्यो ना हों।

 

 

 

सौजन्य इंडिया टीवी

31 October, 2019

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।