Hindi News Portal
मनोरंजन

सलमान खान ने बॉडीगार्ड शेरा के साथ फोटो की शेयर, 25 सालों से है साथ

 

 


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह दबंग 3 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। सलमान खान को प्रोटेक्ट करने के लिए उनके बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ रहते हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हमेशा उनके साथ नजर आते हैं। शेरा को सलमान खान के साथ रहते हुए 25 साल हो गए हैं।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेरा के साथ फोटो शेयर करके 25 साल के साथ के बारे में बताया है। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- '25 साल और अभी भी मजबूत है।'फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की दबंग 3 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और सुदीप किच्चा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है।

क्रिसमस 2019 के बाद ईद 2020 पर भी सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी फिल्म 'राधे' ईद 2020 पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाती वजर आएंगी। सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

सौजन्य : इंडिया टीवी

17 November, 2019

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।