Hindi News Portal
मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, ( चिंटू) परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मुबई : प्रसिध्द फिल्म कलाकार ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। मरीन ड्राइव के चंदनवाड़ी शवदानगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग मौजूद थे। इसमें ऋषि कपूर के परिवार के लोग मौजूद थे, साथ ही आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है. रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है. सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है.

इस बीच ऋषि कपूर का अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अस्पताल पहुंचीं. इसके अलावा करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं. बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी अस्पताल पहुंचे थे और मुलाकात करने के बाद निकल गए थे.

दरअसल, ऋषि के निधन की खबर पाकर कुछ फैंस अस्पताल के बाहर पहुंच गए थे. इसके बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घर जाने की सलाह दी. अस्पताल के सामने 100 मीटर तक सड़क खाली करा ली गई है. किसी को अस्पताल में जाने की इजाजत नहीं है.

 

 

 

 

 

30 April, 2020

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।