Hindi News Portal
राजनीति

वर्षा काल के पूर्व पौधारोपण अभियान चलाएं कार्यकर्ता : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में पौधारोपण करते हुए प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वर्षाकाल के पूर्व पौधारोपण अभियान में कार्यकर्ता एक वृक्ष अवश्य लगाए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।
उन्होंने कहा कि बढते पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पौधारोपण का यह अभियान वर्षाकाल के पूर्व तक निरंतर चलता रहे। हर कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पर्यावरण प्रहरी बने।
प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल जिला इकाई द्वारा महाराणा प्रताप नगर एवं राजभवन के समीप कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए एक वृक्ष अवश्य लगाने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक संजर, राहुल कोठारी, लब्बू सिंह, राजेन्द्र गुप्ता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

05 June, 2020

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है