Hindi News Portal
राजनीति

शिवराज सरकार में सिंधिया समर्थकों की लाटरी खुली , इस्तीफा देने वाले विधायक मै 11 मंत्री बने

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 100 दिन के बाद अपने मंत्रीम्ंड्ल विस्तार मै सिंधिया समर्थक पूर्व विधायको की लाटरी खुल गई । गुरुवार को 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। 2 मंत्री पहले शपथ ले चुके हैं। बीते 100 दिन में सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। कमलनाथ सरकार में 6 मंत्री सिंधिया समर्थक थे। शिवराज सरकार में 11 मंत्री सिंधिया कोटे से हैं। इसके अलावा, कांग्रेस छोड़कर आए 3 नेता भी आज मंत्री बनाए गए। कमलनाथ सरकार गिरने से पहले 19 सिंधिया समर्थक और 3 ने सरकार से नाराज होकर इस्तीफा दिया था। कुल 22 विधायकों के इस्तीफे हुए थे।

पूएव की कमलनाथ सरकार में सिंधिया गुट के 6 मंत्री थे। प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, और महेंद्र सिंह सिसोदिया। ये सभी शिवराज की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इनके अलावा 5 और नेता गुरुवार को शिवराज की टीम में शामिल हुए हैं। ये हैं- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेंद्र धाकड़ और ओपीएस भदौरिया। राज्यवर्धन कैबिनेट मंत्री बने हैं। बाकी 4 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस तरह शिवराज सरकार में सिंधिया खेमे से 11 नेता मंत्री बन चुके हैं।

 

02 July, 2020

भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया - अखिलेश यादव
इंडिया गठबंधन जनता की इच्छा पर बना है