Hindi News Portal
मनोरंजन

किसी गायक से गाना लेकर खुद गाने वाले सलमान खान कौन हैं? वो कौन हैं बताने वाले - अभिजीती भट्टाचार्य

सोनू निगम इन दिनों गायकी की दुनिया में होने वाले नेपोटिज्म को लेकर चर्चा में है। अब इस मामले में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का बयान सामने आया है। अभिजीत ने सीधे तौर पर सलमान खान पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे

Salman Khan,abhijeet bhattacharya,

नेपोटिज्म और भाई भतीजीवाद पर माहौल गर्म है। जिसमें खुद कर गायकों को हो रही परेशानी पर सोनू निगम ने भूषण कुमार पर भी हमला बोला था। इसी पर अब अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा है कि सलमान खान कौन होते हैं, ये तय करने वाले कि कौन गाएगा और कौन नहीं।

90 के दशक में ऐसा नहीं होता था

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए अभिजीत ने एक गायकी की दुनिया पर अपनी कड़क और बेबाक राय रखी है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस संबंध में क्या कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर।

90 के दशक में ऐसा नहीं होता था अभिजीत ने निराश होते हुए कहा कि ये बहुत ज्यादा हो रहा है। 90 के दशक में ऐसा नहीं था। हालात तब इतने खराब नहीं थे। फिल्म के डायरेक्टर और कंपोजर इस बात का फैसला लेते थे कि कौन सा गायक चाहिए, ना कि कुछ कंपनियां और एक्टर ये तय करते थे।

 

 

म्यूजिक इंडस्ट्री में बाहरी दबाव पर उन्होंने आगे कहा कि अब सलमान खान कौन हैं? जो ये तय करेंगे कि गाना किसे गाना चाहिए। किसी गायक से गाना लेकर खुद गाने वाले सलमान खान कौन हैं? यह सीधे तौर पर पक्षपात का मामला है।


अभिनव कश्यप का सलमान पर पहले हमला आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सलमान खान ट्रोल करने वालों का शिकार हो रहे हैं। खासकर अभिनय कश्यप ने खान परिवार पर पूरी तरह से हमला कर दिया है।

 

अभिनव कश्यप का सलमान पर पहले हमला

सलमान खान की इमेज सुधारने के लिए अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जनाब सलीम खान का सबसे बड़ा आइडिया Being Human। Being Human की Charity महज एक दिखावा है। उन्होंने इसके आगे दबंग की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा भी शेयर किया है।

सलमान खान की इमेज सुधारने के लिए

 

 

सोनू निगम ने कहा था कि कल एक सिंगर मर सकता है गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोनू निगम ने कहा था कि फिल्मों से ज्यादा बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है। उन्होंने कहा था कि आज एक एक्टर मरा है। कल को आप किसी सिंगर के बारे में ऐसा सुन सकते हैं। ये किसी गीतकार या म्यूजिक कंपोजर भी हो सकता है।

सोनू निगम ने कहा था कि कल एक सिंगर मर सकता है

 

मैं तो लकी था निकल गया सोनू ने कहा कि मैं लकी था। जो कि कम उम्र में आ गया। इस चंगुल से बाहर हो गया। लेकिन नए बच्चों के लिए ये बहुत मुश्किल है। कई बच्चे काम करना चाहते हैं। लेकिन म्यूजिक कंपनी बोलेगी कि ये हमारा कलाकार नहीं है।

सौजन्य फिल्मीबाते

 

06 July, 2020

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।