Hindi News Portal
राजनीति

दो दिनों में 14 विधानसभा क्षेत्रों के 35843 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

ग्वालियर ; प्रदेश में कांग्रेस की सरकार झूठ और छलकपट के सहारे बनी। इस सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबा दिया। कमलनाथ सरकार ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ विश्वासघात किया। आने वाला उपचुनाव करो या मरो की लड़ाई है और इस उपचुनाव में आप सब वादाखिलाफी करने वाली, भ्रष्टाचारी और विश्वासघात करने वाली को जवाब दें, सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाएं। यह आह्वान पार्टी नेताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता लेने वाले हजारों कार्यकर्ताओं से किया। रविवार को शहर के फिजिकल कॉलेज, मेला ग्राउंड और फूलबाग में आयोजित सदस्यताग्रहण कार्यक्रमों में ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर दक्षिण, मुरैना, सुमावली, अंबाह, दिमनी और जौरा के दूसरे दिन रविवार को 14 विधानसभा क्षेत्रों के 35843 कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले चुके थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस विश्वास से भाजपा परिवार में आये हैं, मेरे प्राण भले ही चले जायें, लेकिन आपके उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि आप सब कमर कसकर चुनाव में उतरें और कांग्रेस ने, कमलनाथ ने, ग्वालियर- चंबल क्षेत्र की जनता और ज्योतिरादित्य जी के साथ जो विश्वासघात किया है, उसका हिसाब ब्याज सहित उपचुनावों में वसूल कर लें। चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, यही कारण है कि यहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन दशकों से कांग्रेस में एक ही परिवार के व्यक्ति अध्यक्ष बने बैठे हैं। जवाहरलाल नेहरू जी, फिर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, फिर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और फिर सोनिया गांधी अध्यक्ष बनी। कांग्रेस में सिर्फ ‘मोहम्मद की टोपी अहमद के सिर और अहमद की टोपी मोहम्मद के सिर’ की परंपरा है। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया। जब भी विधायक कोई मांग करते, तो वे पैसों की कमी का रोना रोते थे। लेकिन हमारी सरकार ने 2200 करोड़ रुपया फसल बीमा का प्रीमियम जमा करके 3100 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा करवा दिये। सितंबर के पहले सप्ताह में साढ़े 4 हजार करोड़ रुपया और किसानों के खाते में जमा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन साल में हम सब मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बना देंगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और एकात्म मानवतावाद के जिस विचार को लेकर इस पार्टी की यात्रा शुरू हुई, उसका बीजारोपण पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने ग्वालियर में ही किया था। इसी ग्वालियर में अटलजी और राजमाता जी ने भाजपा को सींचा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है और इस परिवार में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कहा कि आप सभी अब हमारे परिवार के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने विकास के नाम पर अन्याय और अत्याचार किया। इन्हीं परिस्थितियों के कारण ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में आये और उन्होंने जो निर्णय लिया, वह आसान नहीं था। तोमर ने कहा कि सिंधिया जी के साथ आप सभी कार्यकर्ताओं ने भी जो निर्णय लिया है, वह अभिनंदनीय है। तोमर ने कहा कि आने वाले चुनाव एक चुनौती हैं, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वीकार करना होगा। शिवराज जी के नेतृत्व में हम अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए यह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह संकल्प का समय है और हमारी सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब हम सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधिया जी सच्चे राष्ट्रवादी हैं और इसके संकेत उन्होंने कांग्रेस में रहते ही दे दिया था। उन्होंने कहा कि जो सच्चा देशभक्त है, राष्ट्रवादी है, वो कभी सीएए, 370, ट्रिपल तलाक और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर विरोध नहीं करेगा। इन मुद्दों पर सिंधिया जी के ट्वीट से ही स्पष्ट हो गया था कि अब वे अधिक दिनों तक कांग्रेस में रहने वाले नहीं हैं। झा ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के नेता कम उद्योगपति ज्यादा हैं, जिन्हें सत्ता में आने के बाद प्रदेश और कार्यकर्ता की चिंता नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष भी वही थे और मुख्यमंत्री भी वही। लेकिन ऐसा सिर्फ कांग्रेस में ही होता है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मैं आप सभी का स्वागत करता हूं और आने वाले उपचुनावों में सभी सीटें जीतने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे।

वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपनी दादी और पिता की तरह जनता का सेवक हूं, कुर्सी का सेवक नहीं। यदि में मैं कुर्सी का सेवक होता, तो जब कमलनाथ थी, दिग्विजय जी ने मुझे डिप्टी सीएम बनने का प्रस्ताव दिया था, तो मैं स्वीकार कर लेता। लेकिन मुझे पता था कि सरकार में जो लोग बैठे हैं, वो प्रदेश का क्या हश्र करने वाले हैं और उसका भार मैं अपने ऊपर नहीं लेना चाहता था। उन्होने आगे कहा कि इतिहास गवाह है, ग्वालियर अंचल में कभी कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिलीं। अगर 5-6 सीटें भी कम हो जातीं, तो 15 महीने पहले ही भाजपा की सरकार बन जाती। हमें आशा थी कि कांग्रेस की सरकार विकास करेगी, सभी के लिए काम करेगी। लेकिन कांग्रेस की इस सरकार ने किया क्या? मंदसौर में किसानों का दो लाख तक का कर्ज 11 दिनों में माफी करने और न होने की स्थिति में मुख्यमंत्री बदलने का वादा किया, लेकिन 11 महीने बाद भी कर्जमाफी नहीं हुई। कन्याओं के विवाह हो गए, बच्चे हो गए, लेकिन 51 हजार रुपये नहीं मिले। युवाओं को भत्ता नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने तो लोगों को कोरोना से बचाने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया, लेकिन कमलनाथ ने साल पहले ही वल्लभभवन को जनता के लिए लॉक कर दिया था। सिर्फ ठेकेदार और व्यापारी ही जा सकते थे। मंत्रियों, विधायकों के लिए मुख्यमंत्री के पास समय नहीं था। कांग्रेस ने वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। कमलनाथ हमेशा पैसों का रोना रोते रहते थे, लेकिन अब शिवराज जी ने जनता के लिए खजाना खोल दिया है। सिंधिया ने कहा कि आने वाला चुनाव करो या मरो की लड़ाई है। यह ग्वालियर- चम्बल क्षेत्र के मान सम्मान और प्रदेश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। ये वादाखिलाफी करने वालों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने की लड़ाई है। इसलिए आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जवाब दें और सभी सीटों पर हराएं।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को श्री रूस्तम सिंह, श्री रघुराज कंसाना ने संम्बोधित किया। मंच का संचालन श्री योगेश पाल गुप्ता एवं आभार श्रीवल्लभ डण्डौतिया ने माना।

 

 

 

 

 

 

 

24 August, 2020

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।