Hindi News Portal
भोपाल

किसानों के समर्थन में कांग्रेस को उपवास नहीं पश्चाताप करना चाहिए , विश्वास सारंग

भोपाल: देश भर चल रहे किसानो के व्दारा केंद्र सरकार को नये कृषि कानून को लेकर आंदोलन चल रहे है और कांगरेस किसानो के समर्थन में खुला कर सामने आग गई है वह उनके लिए उपवास पर बैठ है इस मध्यप्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए

भारत में 3 नए कृषि कानूनों को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। एक तरफ जहां किसान केंद्र सरकार से कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस किसानों के समर्थन में उपवास कर रही है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में उतर कर उपवास की बात कही है। जिस पर अब कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस के उपवास को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस को उपवास नहीं पश्चाताप करना चाहिए। सारंग ने कहा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। युवाओं से लेकर किसान तक कांग्रेस से त्रस्त है। कांग्रेस राज में किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई और आज कांग्रेस किसानों के समर्थन के बाद कर रही है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नेता पुत्र होना अच्छी बात है लेकिन किसी भी दल में पैराशूट लैंडिंग की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। जबकि कांग्रेस का इतिहास यही रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी की काबिलियत यह है कि वह सोनिया गांधी के बेटे हैं। सोनिया गांधी की काबिलियत यह है कि वह राजीव गांधी की पत्नी है और राजीव गांधी की काबिलियत है कि वह इंदिरा जी के बेटे थे। इंदिरा जी की काबिलियत यह थी कि वह नेहरू जी की बेटी थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में परिवारवाद चलेगा तो प्रदेश इसका हिस्सा होगा ही।

वहीं प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेसी मध्य प्रदेश के किसी भी गांव में जाए, किसान उन्हें वहां घुसने तक की इजाजत नहीं देंगे। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है और किसान इसे अच्छी तरह से समझ रहे हैं।

सीबीडीटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था के चार अफसरों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। क्योकि उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग में पोषण आहार का घोटाला किया गया था। जिसकी रकम दिल्ली में बैठे कांग्रेस के बड़े नेताओं को भेजी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने बड़े बच्चे की भूख मिटाने के लिए गरीब बच्चों का निवाला छीन लिया।

19 December, 2020

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे