Hindi News Portal
भोपाल

बड़ी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करें , परियोजनाओं की प्रगति पोर्टल पर मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक

भोपाल : सोमवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में क्रियान्वित बड़ी विकास परियोजनाओं की हर माह समीक्षा करेंगे। प्रगति पोर्टल पर प्रगतिरत योजनाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री ने आज की। पूर्व के कार्यकाल में मुख्यमंत्री द्वारा इस पोर्टल पर योजनाओं की समीक्षा की जाती थी। आज से पुन: समीक्षा प्रारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों का समाधान किया। यह प्रक्रिया हर माह की जाएगी। इससे योजनाओं पर शीघ्रता से अमल होगा और समय पर योजनाएँ पूर्ण होगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकारी बड़ी परियोजनाओं और निजी क्षेत्र के सहयोग से प्रदेश में प्रगतिरत बड़ी परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा किया जाए। संबंधित शासकीय विभाग आवश्यक स्वीकृतियां अविलम्ब प्रदान करें और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। परियोजना से प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा और खनिज संसाधन विभाग अंतर्गत बंडोल समूह जल प्रदाय योजना, गोरखपुरा समूह जल प्रदाय योजना, एडीबी-3, नवीनीकरण ऊर्जा के लिए ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर परियोजना, सिंगरौली जिले में स्थापित सुलियारी कोल माइन परियोजना और अमेलिया कोल माइन परियोजना में प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में खनिज साधन, श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, आदि सम्बधित अधिकारी मौजूद थे।

 

22 December, 2020

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे