Hindi News Portal
भोपाल

नववर्ष की शुरूआत मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण के साथ की

इन्दौर ; नववर्ष के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज चौहान इंदौर के पंचशील नगर बस्ती में पहुँचे और विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जरूरतमंद कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायताएँ उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री ने पंचशील नगर बस्ती में बने ग़रीब वर्गों के आवास में जाकर उनके दु:ख दर्द को सुना और यहां लक़वा ग्रस्त 65 साल की द्वारिका बाईं से मिले और उनके उपचार के निर्देश कलेक्टर मनीष सिंह को दिए। द्वारिका बाई बरसों पहले मुख्यमंत्री से मिल चुकी थी। उनके घर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी फ़ोटो भी लगी हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रेम से अभिभूत द्वारिका बाई के आँसू नहीं रुके और वह बिलख कर मुख्यमंत्री के कंधे से लगकर रो पड़ी।

मुख्यमंत्री चार साल के आदित्य से भी मिले और उसे दुलार किया। आदित्य जन्म से ही दिव्यांग हैं और कपड़े की दुकान में काम करने वाले उनके पिता गोविंद अपनी पूरी कोशिश के साथ उसका इलाज कराने में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता को आश्वस्त किया कि आदित्य का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएगा। आदित्य के पिता गोविंद को आश्वस्त किया कि वे इस संघर्ष में उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आदित्य का बेहतर से बेहतर इलाज कराएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचशील नगर में जिन ज़रूरतमंद लोगों से मिले, उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सहायता उपलब्ध करायी गई। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर ज़रूरतमंदों के परिजनों को सहायता राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांग शुभांगी पिता विक्की कांबले को लेपटॉप एवं ट्राय सायकल प्रदाय की गई। इसी क्रम में चार वर्षीय बालक आदित्य पिता गोविंद सावंग की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने और अच्छे हास्पिटल में इलाज करने के लिये मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट में बालक आदित्य के पिता गोविंद को रेडक्रॉस सोसायटी से एक लाख रूपये की राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीपाली पति स्व. गौतम तैलंग को कल्याणी पेंशन-पत्र एवं सिलाई मशीन प्रदान की। उन्होंने द्वारिका बाई पति स्व. बालचन्द इंग्ले के पैरालिसिस इलाज के लिये रेडक्रॉस सोसायटी से एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने का पत्र बेटे गोविंदा को सौंपा। यह राशि उनके खाते में जमा भी हो गई है। उन्होंने द्वारिका बाई का इलाज अच्छे अस्पताल में कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये।

01 January, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे