Hindi News Portal
भोपाल

यौन शोषण कांड में पीड़िता की मौत के संबंध में विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश

भोपाल : शुक्रवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में एक बालिका की असमय मृत्यु के संबंध में विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आज मुख्यमंत्री निवास में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में यौन शोषण कांड में पीड़िता की मौत के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि घटना में दोषी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पूरे मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए।

बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, भोपाल कलेक्टर अवीनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मकरंद देउस्कर, संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह उपस्थित थे।

 

22 January, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे