Hindi News Portal
भोपाल

विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने आकर्षक परेड की सलामी ली। पुलिस परेड में 11 टुकड़ियाँ शामिल हुईं। गणतंत्र दिवस समारोह नागरिकों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह की शुरूआत राष्ट्रीय गान जन-गण-मन की धुन से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमाण्डर श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में मार्च-पास्ट किया गया। परेड के टू.आई.सी. यश बिजौरिया थे। परेड में हॉक फोर्स, एसटीएफ, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, मध्यप्रदेश पुलिस बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग, पुलिस बैण्ड, स्वान दल और अश्वरोही दल शामिल थे।

मार्च-पास्ट के बाद मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा रंगीन गुब्बारे छोड़े गये। सशस्त्र सेवा की विभिन्न टुकड़ियों में रेल पुलिस का बल भी शामिल था।

 

26 January, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे