Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश की धरती पर किसी को बेसहारा नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री चौहान

इंदौर : शनिवार,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के सुखालिया तथा झाबुआ टावर स्थित रैन बसेरा में औचक निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य्मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर किसी को बेसहारा नहीं रहने दिया जायगा सभी नगरीय निकायों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर परिवार को छत ज़रूर मिले। उन्होंने रैन बसेरा में विभिन्न प्रांतों से आये मुसाफिरों से चर्चा कर यहाँ मिलने वाले भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री रैन बसेरा में ठहरे यात्री गुरु प्रसाद से आत्मीयता के साथ मिले। उन्होंने गुरु प्रसाद का कंबल निकालकर देखा और पूछा कि इसमें खटमल तो नहीं है। गुरु प्रसाद ने बताया कि बिस्तर साफ-सुथरा मिला है और यहाँ की सभी व्यवस्थाएँ भी अच्छी हैं। रैन बसेरा में ठहरे दिल्ली के मुसाफिर विनोद ने मुख्यमंत्री द्वारा पूछने पर बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित यह रैन बसेरा पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है। उन्होंने ऐसा रैन बसेरा दिल्ली में भी नहीं देखा। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरा का रजिस्टर चेक किया और यहाँ रुके यात्रियों की जानकारी ली। रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को मुख्यमंत्री ने सराहा।

 

15 February, 2021

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -