Hindi News Portal
भोपाल

ग्रीन कवर बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी , मुख्यमंत्री ने आज शीशम का पौधा रोपा

भोपाल : बुधवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट सिटी पार्क श्यामला हिल्स में शीशम का पौधा रोपा और श्रमदान भी किया इसा अवसर कहा है कि हमारी धरती पर ग्रीन कवर (हरित आवरण) बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी। इसके लिए आवश्यक है कि न केवल हम पेड़ों को बचाएँ, बल्कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ भी लगाएँ। हर व्यक्ति पेड़ लगाने का संकल्प ले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के एक सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश का वन क्षेत्र बढ़ा है। प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।

शीशम बहुपयोगी वृक्ष है। इसकी लकड़ी, पत्तियाँ, जड़ें सभी काम में आती हैं। लकड़ियों से फर्नीचर बनता है। पत्तियाँ पशुओं के लिए प्रोटीनयुक्त चारा होती हैं। जड़ें भूमि को अधिक उपजाऊ बनाती हैं। पत्तियाँ व शाखाएँ वर्षा-जल की बूँदों को धीरे-धीरे जमीन पर गिराकर भू-जल भंडार बढ़ाती हैं।

03 March, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे