Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और सुभाष नगर में नव निर्मित आरओबी का लोकार्पण किया

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत माता के ऐसे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अद्भुत नेता थे। मध्यप्रदेश की धरती पर अनेक क्रांतिकारियों के स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज ही जबलपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल में सुभाष वार्ड और विकसित किए गए संग्रहालय को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे नागरिकों को राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नेताजी ने आजादी की लड़ाई में जो अप्रतिम योगदान दिया था, उसके प्रति सच्चा प्रणाम है, उनके प्रति आदरांजलि है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज शाम भोपाल के सुभाष नगर फ्लाय ओवर के लोकार्पण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के अनावरण और आजाद हिन्द फ़ौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फ्लाय ओवर की इस बड़ी सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता की परतंत्रता की बेड़ियाँ काटने के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने सब कुछ न्यौछावर कर दिया। वे अंग्रेजों की "फूट डालो और राज करो" नीति को समझ चुके थे। उन्होंने क्रांति का शंखनाद किया। नेता जी ने कहा था "तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूँगा।" यह दुर्भाग्य है कि स्वतंत्रता के पश्चात उनके प्रति न्यायपूर्ण ढंग से सम्मान व्यक्त नहीं किया गया। उनके अविस्मरणीय योगदान से नई पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करती है। आज हम नेता जी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य सेनानियों के योगदान को भूल गए हैं। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनानियों का सम्मान किया है, साथ ही सेनानियों के प्रति न्याय भी किया है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल को फ्लाय ओवर, मेट्रो जैसी एक नहीं, अनेक सौगातें दी जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार जनता के सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में रहवासी संघों को सक्रिय भूमिका निभाते हुए नरेला को आदर्श बनाने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने सड़कों, पुल-पुलियों के निर्माण, दीनदयाल रसोई के संचालन, रैन बसेरों की व्यवस्था, अन्नपूर्णा योजना, राशन वितरण, स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण, रोजगार मेलों के आयोजन, आयुष्मान भारत योजना, सीएम राइज स्कूल और अन्य क्षेत्रों में जनता के कल्याण के प्रयासों की जानकारी देते हुए नागरिकों से आव्हान किया कि वे कोविड संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियाँ बरतें। वैक्सीन का भी लाभ लें। यह सभी के लिए आवश्यक है।
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भोपाल देश के खूबसूरत नगरों में एक है। नरेला क्षेत्र में ओवर ब्रिज के अभाव में लोगों का काफी समय नष्ट होता था। अब इस परेशानी से उन्हें मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार के विकास के प्रयासों की सराहना की है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आज नरेला क्षेत्र आवश्यक नागरिक सुविधाओं के कारण अलग पहचान बना रहा है। फ्लाय ओवर के निर्माण से इस क्षेत्र के निवासियों को काफी सुविधा होगी। क्षेत्र में बेहतर जल प्रदाय, बाढ़ प्रबंधन के कार्य हुए हैं। साथ ही उद्यानों के विकास, थीम पार्कों के निर्माण के कार्य निरंतर हो रहे हैं। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और सुमित पचौरी भी उपस्थित थे।

24 January, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे