Hindi News Portal
भोपाल

मध्यप्रदेश में दोगुना होगा मत्स्य उत्पादन, नई नीली क्रांति की तैयारी

भोपाल : 23 अक्टूबर (संवाद समाचार) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करने और प्रदेश को देश का अग्रणी मत्स्य पालन केंद्र बनाने की घोषणा की है। भोपाल में आयोजित नेशनल फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 में उन्होंने कहा कि नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के माध्यम से मत्स्य पालन को निवेश, नवाचार और निर्यात से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मत्स्य उद्योग को फूड प्रोसेसिंग और एमएसएमई सेक्टर से जोड़ने, निवेशकों को भूमि आवंटन, तकनीकी सहायता और प्रोत्साहन देने की घोषणा की। प्रदेश में एक लाख नए केज कल्चर स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा गया है। अगले तीन वर्षों में मत्स्य उत्पादन 10 लाख टन तक पहुंचाने का संकल्प है।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मत्स्य पालन निवेश एवं निर्यात मार्गदर्शिका-2026 और एक्सपोर्ट पोर्टल की एसओपी का विमोचन किया गया। रायसेन जिले के बारना जलाशय में पहली बार पीपीपी मॉडल पर 500 केज कल्चर की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जलाशयों एवं अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की योजना की प्रशासकीय स्वीकृति भी हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधनों का बहुआयामी उपयोग कर मत्स्य पालकों और किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित कर मध्यप्रदेश को मत्स्य पालन एवं निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

23 October, 2026

मध्यप्रदेश में दोगुना होगा मत्स्य उत्पादन, नई नीली क्रांति की तैयारी
प्रदेश में दोगुना करेंगे मत्स्य उत्पादन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर
ओबीसी युवाओं के कौशल विकास और वैश्विक रोजगार के लिए ऐतिहासिक कदम
बीना बनेगा देश-प्रदेश की समृद्धि का बड़ा केंद्र, पेट्रोकेमिकल सेक्टर में खुलेंगे निवेश के नए अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया केम-2026 में मध्यप्रदेश की भागीदारी सुनिश्चित करने पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताया
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती