Hindi News Portal
देश

आतंकी हमला होने वाला है... तालिबान के नाम से NIA को आया ई-मेल; हाई अलर्ट

मुंबई 03 फरवरी , मुंबई में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को एक ई-मेल मिला है। जिसमें मुंबई के कई इलाकों को दहलाने की धमकी दी गई है। सूत्रों में बताया की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ईमेल आईडी पर ये मेल आया, जिसके बाद देश के अलग अलग शहरों को अलर्ट किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी है।
ईमेल करने वाले ने ख़ुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संघटन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश कर यह होने वाला है। इस ईमेल के बाद दूसरी एजेंसियों के साथ साथ मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से मुंबई पुलिस को दिए गए इनपुट के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मुंबई पुलिस ने तमाम सार्वजनिक स्थानों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर जांच के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी है।

03 February, 2023

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।