Hindi News Portal
देश

मध्य प्रदेश पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिम उत्तर प्रदेश मै फिर बढ़ेने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी

नई दिल्ली 11 फरवरी : उत्तर पश्चिम भारत पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है, लेकिन अब ये पूर्व की ओर बढ़ रहा है। जहां लोग ठंड को टाटा कर रहे है, वही एक बार फिर ठंड बढने की मोसम विभाग ने चेतावनी दी है ।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। इससे अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और सहित पूरे राजस्थान में तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कई दिन तक सतही हवाएं भी चलेंगी।
14 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा, जिससे हवाएं एक बार फिर दिशा बदल देंगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम में वृद्धि होगी। हालांकि इसकी तीव्रता कम होगी। अब कह सकते हैं कि उत्तर पश्चिम भारत से सर्दियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। लंबी अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार, फरवरी और मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

11 February, 2023

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।