Hindi News Portal
देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद की लोकसभा सदस्यता रद्द

नई दिल्ली , 25 मार्च : कांगेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यलता रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष 23 मार्च से उन्हेंह लोकसभा सदस्यधता के अयोग्यव घोषित कर दिया गया है। गुजरात में सूरत की अदालत ने उन्हेंस एक विवादित बयान के मामले में दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई थी। श्री राहुल गांधी केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गये थे।
इस वर्ष जनवरी में, लक्षद्वीप के लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल को सत्र न्यारयालय ने हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
वर्ष 2019 में अभद्र भाषा के मामले में सजायाफ्ता उत्तर प्रदेश के विधायक आजम खान को 2022 में विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
आल इंडिया अन्नाय द्रमुक के प्रमुख और तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद सितंबर 2014 में विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया था और 2013 में लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8, (3) के अनुसार, किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए सांसद या विधायक को सजा की तारीख से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

24 March, 2023

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।