Hindi News Portal
देश

भाजपा मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी की हाईलेवल बैठक, लोकसभा चुनाव पर अहम चर्चा

नई दिल्ली 28 मई,(आरएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के उपमुख्यमंत्रियो के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक की शुरूआत में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद हैं। बताया जाता है कि आज की बैठक 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर है और इसी में मुख्यमंत्री राज्यों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पीएम को देंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं।

28 May, 2023

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।