Hindi News Portal
अपराध

महिला को दरिंदे निर्वस्त्र करके बीच सडक़ पीटते रहे पति ने भी साथ दिया

दाहोद (गुजरात) 01 जुन : गुजरात के दाहोद जिले में कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला से सार्वजनिक रूप से दुव्र्यवहार किया, जिनमें उसका पति भी शामिल था। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। पुलिस ने कहा कि इस मामले के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना 28 मई की है। घटना की वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष है। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 19 महीनों से महिला अपने चार बच्चों और पति से अलग रह रही थी।
महिला का पति उसके अलग रहने से परेशान था। उसने (पति ने) दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रामपुरा गांव से महिला का अपहरण कर लिया। सुखसार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता को बाद में मरगला गांव ले जाया गया, जहां लोगों ने उसे पीटा। अधिकारियों ने खुलासा किया कि एक आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला मेहसाणा जिले के चनस्मा में एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी, जहां वे दोनों दिहाड़ी मजदूर के रूप में जीवनयापन करते थे। उस व्यक्ति की मां ने उन्हें रामपुरा गांव में एक शादी में आमंत्रित किया था और महिला के अलग रह रहे पति को भी निमंत्रण दिया था। वहां पहुंचने पर अलग हुए पति ने चार पहिया वाहन में पुरुषों के एक समूह के साथ महिला और उसके साथी का अपहरण कर लिया और उन्हें मारगला गांव ले गए। मामले की अभी जांच चल रही है।

01 June, 2023

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।