Hindi News Portal
देश

इसरो चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा: रूस ने भारत के लिए मून लैंडर स्थगित किया, इसरो चीफ बोले- देश इतिहास रचेगा

नई दिल्ली 01 जून; भारत का स्पेस शिप चांद पर उतरने को तैयार है। इसरो 3 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इसे देखते हुए रूस ने मून लैंडर मिशन को स्थगित कर दिया है ताकि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरने का मौका मिल सके। अगर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने यान उतार चुके हैं।
चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। करीब 2 महीने बाद 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने की कोशिश कर रहा विक्रम लैंडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी कर रहा है।
भारत इतिहास रचेगा
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान -2 मिशन में हम असफल हुए थे। जरूरी नहीं कि हर बार हम सफल ही हों, लेकिन बड़ी बात ये है कि हम इससे सीख लें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि असफलता मिलने का मतलब ये नहीं कि हम कोशिश करना ही बंद कर दें। चंद्रयान- 3 मिशन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और हम इतिहास रचेंगे।
बता दें कि चंद्रयान मिशन के तहत इसरो अपना स्पेस शिप चंद्रमा पर भेजता है। इसका मकसद है चांद पर गतिविधियों को समझना। भारत ने पहली बार 2008 में चंद्रयान की लॉन्चिग की थी, लेकिन इसरो इस मिशन में सफल नहीं हो सका। इसके बाद 2009 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में भी भारत को असफलता मिली। अब भारत चंद्रयान-3 लॉन्च करके इतिहास रचने की कोशिश में है। इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी।

 

01 June, 2023

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।