Hindi News Portal
अपराध

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पति ने ही गोली मार कर हत्या करदी

भोपाल,27 जून; राजधानी के नीलबड़ क्षेत्र में स्थित साई नगर कालोनी में सोमवार रात भाजपा नेत्री की उसके पति ने 12 बोर की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार शव का पंचनामा बनाकर हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
रातीबढ़ थानाप्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि साई नगर कालोनी में रहने वाली 55 वर्षीय शीला पांडे भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी और रातीबड़ मंडल की उपाध्यक्ष थी। महिला का पति राजेंद्र पांडे भी टीटीनगर मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। रात में विवाद बढ़ा तो राजेंद्र ने अपनी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
मृतका के पड़ोसी बबलू भाई ने बताया कि राजेंद्र पांडे और शीला पांडे की दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी फिलहाल गर्भवती है तो वह अपने प्रसव के लिए मायके में आई थी। रात करीब नौ बजे से विवाद चल रहा था। रात में गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो पता चला कि राजेंद्र ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद से वह फरार है। आरोपी अपनी बंदूक से अक्सर फायर करता रहता था। जब उसने 12 बजे फायर किया तो उसे लगा कि हमेशा की तरह नशे में राजेंद्र पांडे हवा में गोली चला रहा होगा। वह एक पूर्व मंत्री का बेहद नजदीकी है।

27 June, 2023

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।