Hindi News Portal
अपराध

कॉन्स्टेबल सर्विस रिवाल्वर से पत्नी को गोली मारकर फरार

उदयपुर 02 जुलाई ; शंका के चलते आदमी संयम खो देता है। दो दिन पहले प्रेम संबंध के शक में कुछ महिलाओं ने आदिवासी क्षेत्र बेकरिया क्षेत्र की एक विधवा महिला की बेरहमी से पिटाई की। वहीं पुलिस के एक जवान ने शक के चलते अपनी पत्नी पर सर्विस रिवाल्वर से फायर कर दिया। हालांकि गोली लगने के बावजूद महिला बच गई और उसका उपचार उदयपुर के एमबी अस्पताल मं जारी है।
इधर, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर खेरवाड़ा और पहाड़ा थानाधिकारी पुलिस जाब्ता सहित मौजूद हैं। आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी पर फायरिंग का मामला जिले के पहाड़ा क्षेत्र के नया गांव का है। जहां रविवार सुबह आठ बजे टीडी थाने में तैनात कांस्टेबल कारछा निवासी मुकेश सालवी ने पत्नी खुशबू पर फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी शक करता था। कंधे में लगी गोली से महिला घायल हो गई। जिसे परिजन उदयपुर के एमबी अस्पताल लेकर आए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इस फायरिंग के बाद आरोपी सिपाही मुकेश मौके से भाग निकला था।
पड़ोसी युवक को बना रखा था भाई, पति करता था शक
बताया गया कि आरोपी कॉन्स्टेबल मुकेश सालवी की पत्नी खुशबू ने पड़ोस में रहने वाले युवक को अपना भाई बना रखा था। वह अकसर उससे बात करती थी। जबकि मुकेश को यह अच्छा नहीं लगता था। इस बात को लेकर इनके बीच पहले भी विवाद हुआ था और दोनों के बीच अनबन इतनी बढ़ गई कि खुशबू चार महीने से अपने पीहर नया गांव में रहने लगी। इसी बात से मुकेश भी नाराज था। वह रविवार सुबह कार से ससुराल पहुंचा। यहां पत्नी को देखते ही उसने पीछे से फायर कर दिया। गोली उसके सीधे हाथ के कंधे पर लगी और वह नीचे गिर गई। घर का आंगन खून से सन गया।
कार की हवा निकाली लेकिन फरार हो गया
फायरिंग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खुशबू के घर के बाहर जुट गए। भीड़ को देख मुकेश ने कार से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कार की हवा निकाल दी। इसके बावजूद वह वहां से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि रिवाल्वर विभागीय थी, हालांकि अभी तक यह पता नहीं लगा कि फायरिंग में उपयोग ली रिवाल्वर उसी की थी या उसने किसी से ली थी।

 

02 July, 2023

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।