मणिपुर 21 जुलाई; मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर के लोगों में भारी आक्रोश पाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी का घर भी भीड़ ने फूंक दिया है। यह घटना चेकमाई इलाके की है। सूत्रों के अनुसार अचानक से आई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। घर को आग लगाने की वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें दिख रहा है कि आगे लगाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं हैं।
आपको बता दें कि मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी हेरोदास को पुलिस ने थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया था। अभी तक पुलिस इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।