Hindi News Portal
अपराध

इंदौर में कुत्ते को पत्थर मारने पर विवाद मै दो युवकों की गोली मारकर हत्या पांच घायल

इंदौर 18 अगस्त ; महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई हैआरोपित का नाम राजपालसिंह राजावत है। वह बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड है।कृष्णबाग में एक शख्स ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी।चार महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई है।
इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। ताजा मामले में कृष्णबाग में एक शख्स ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। इनके बीच कुत्ते को टहलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें चार महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।
एडिशनल पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे बी-सेक्टर की है। आरोपित का नाम राजपालसिंह राजावत है। वह बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड है। उसके पास पालतू श्वान है। रात को उसने श्वान को टहलने के लिए छोड़ा था। वह काट न ले, इस डर से घर के सामने रहने वाले विमल आमेचा ने पत्थर मारकर भगाना चाहा।राजावत को यह बात बुरी लगी और वह घर में टंगी लाइसेंसी बंदूक ले आया। राजावत ने डराने के लिए शुरू में हवा में गोलियां चलाईं। बाद में उसने रहवासियों पर ही फायर कर दिए। हमले में विमल आमेचा, राहुल वर्मा, प्रमोद आमेचा, सीमा, ज्योति, ललित, कमला, मोहित घायल हो गए।विमल और राहुल को गंभीर चोट आई। सभी को एमवाय अस्पताल भिजवाया लेकिन विमल और राहुल की तो मौत हो गई। बाकी को छर्रे लगे। घायल ज्योति राहुल की पत्नी है। उसकी आंख में छर्रे लगे हैं।पहले श्वान लड़े, फिर इंसानों में लड़ाई पुलिस के मुताबिक राजावत और सामने रहने वाले विमल के श्वान में लड़ाई हुई थी। इसी बात पर विमल और राजावत में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। राजावत ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन फायर कर डाले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और बंदूक जब्त की।
दो दिन में तीन हत्याएं शहर में दो दिन के अंदर तीन लोगों की हत्या हो गई है। बुधवार रात ही सिविल इंजीनियर अतुल जैन की धार रोड पर चाकू मारकर हत्या की गई थी। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा था कि देर रात विमल और राहुल की हत्या हो गई।

18 August, 2023

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।