Hindi News Portal
देश

PM मोदी ने स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट नामकरण, शिवशक्ति के नाम से जानी जाएगी

नई दिल्ली 26 अगस्त पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग वाली जगह को नाम दिया है। पीएम मोदी बेंगलुरू में इसरो वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे थे। यहां वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे परिवारजनों, आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को- शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।
23 अगस्त को जब भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड हुआ था, उस समय प्रधानमंत्री साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स समिट में हिस्सा ले रहे थे। इसके बाद वे ग्रीस के दौरे पर गए थे। बेंगलुरु में प्रधानमंत्री ने एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि चांद के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपना पदचिन्ह छोड़ा है, उसे अब तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा।

26 August, 2023

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।