तिरुवनंतपुरम ,28 अगस्त ; केरल में एक 15 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को एस झगड़े के दौरान मारने का प्रयास किया। इसके बाद लड़के ने खुद को भी मारने का प्रयास किया। बता दें कि यह घटना जिले के पोथेनकोड में हुई। कथित तौर पर किसी कारण से लड़के के पिता उसे डांट रहे थे तो इसी दौरान लड़के ने उन पर हमला कर दिया।
ऐसा लगता है कि पिता द्वारा लड़के को डांटने पर लड़के ने अपने पिता पर हमला किया है और उनके सिर पर हथौड़े से कई बार वार किया।
पुलिस ने बताया कि हमला होने के दौरान लड़के के पिता किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए कमरे से बाहर भाग गए और अपनी जान बचाई।
इसके बाद लड़के ने कमरे के अंदर फांसी लगाने की भी कोशिश की, लेकिन आस पास के लोग और मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को बचा लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों का तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।