Hindi News Portal
राज्य

राजस्थान में हर दिन महिलाओं का अपमान हो रहा और अशोक गहलोत सरकार मुख्य दर्शक : जेपी नड्डा

जयपुर , 02 सितंबर ; राजस्थान के प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र घुमाने की भयावह घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रतापगढ़ में एक गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने की भयावह घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला और इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की राज्यव्यापी परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि कल प्रतापगढ़ की घटना सुनने को मिली। किस तरह मानवता को शर्मसार किया गया। राजस्थान में हर दिन महिलाओं का अपमान हो रहा है और अशोक गहलोत की सरकार चुप और मूकदर्शक बनी हुई है। चाहे अलवर की घटना, भीलवाड़ा की घटना, बाड़मेर, चूरू - सब जगह जघन्य अपराध, नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। कहीं बलात्कार कर जला देना, कहीं भट्ठियों में जला देना, कहीं एसिड डाल कर जला देना, कहीं एसिड डालकर कुंए में फेंक देना। महिला उत्पीड़न में राजस्थान नंबर वन है। पिछले 54 महीनों में राजस्थान में लगभग 10 लाख केस दर्ज हुए हैं। प्रतिदिन राजस्थान में औसतन 19 मामले आ रहे हैं। बलात्कार के लगभग 22 प्रतिशत मामले अकेले राजस्थान में हो रहा है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को बदनाम कर दिया है। जो राजस्थान महिलाओं के सम्मान के लिए जाना जाता था, वहां आज बेटियों, बहनों के साथ अमानवीय दुर्व्यवहार हो रहा है, बलात्कार हो रहा है। राजस्थान यह सहने वाला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सैकड़ों लोगों के सामने एक गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल हुआ लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं हुई। इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक बार फिर आज राजस्थान शर्मसार हुआ है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचला कोटा में महिला के साथ इतना वीभत्स अपराध होता है और प्रशासन को भनक नहीं लगती। ये बताता है कि आखिर राजस्थान क्यों महिला दुष्कर्म और अत्याचार में नंबर एक पर है। जिस सरकार के मंत्री अपराध को छुपाने के लिए कहते हैं कि परिवार का मामला है। दुष्कर्म होने पर कहते हैं कि झूठे मुक़दमे हैं, मर्दों के प्रदेश की बात करते हैं। ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। अशोक गहलोत गृह मंत्री होते हुए भी कुछ नहीं कर पाए। आप इस्तीफा दे और माफ़ी मांगें कि यह सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर पाई।भाजपा के सांसद एवं वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यह कैसा डरवाना दौर है जब एक अबला के साथ इतना अमानवीय व्यवहार होता है और प्रदेश की सरकार हर बार की तरह केवल बयानबाजी कर रही है। धिक्कार है ऐसी सरकार को जो महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल है। प्रदेश की नारियां इस 'कौरव रूपी' निरंकुश शासन से परेशान हो चुकी है।सतीश पूनिया (उप नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा) ने कहा कि ये घटना हृदयविदारक है। मुझे लगता है कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था जो बिगड़ी है खासकर की महिलाओं के प्रति जो उत्पीड़न और अपराधों की जो घटनाएं हुई हैं उस श्रृंखला में इस तरीके की ये दरिंदगी की घटना जुड़ गई है जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। ये दरिंदगी चीख-चीख कह रही है कि अशोक गहलोत जी की पूरी निष्ठा सियासत और कुर्सी बचाने में है लेकिन किसी महिला की इज्जत कैसे बचे इसमें उनकी निष्ठा कभी नहीं दिखी। हम चाहते हैं कि अपराधियों को फास्ट ट्रैक के जरिए तत्काल से तत्काल सजा मिले। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं बनाई है! कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है। कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग।भाजपा सांसद दिया कुमार ने कहा कि प्रतापगढ़ में एक महिला को कथित तौर पर पीटा गया और नंगा कर घुमाया गया। अशोक गहलोत को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके जाने के कुछ दिन बचे हैं। राजस्थान की जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। यह शर्म की बात है कि राजस्थान में ऐसी घटनाएं होती हैं। एक महिला होने के नाते मुझे डर लगता है। राज्य आज 'रेप कैपिटल' बन गया है। सरकार और प्रशासन कहीं न कहीं इस मामले में शामिल हैं। जब यह घटना हुई तो वे क्या कर रहे थे।
भाजपा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि एक साल में राजस्थान में लगभग 6,500 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। बच्चियों के साथ अपराध में राजस्थान नंबर वन पर है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार का जो कुशासन है उसमें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध चरम पर है। ये आंकड़े राजस्थान सरकार के हैं जो वे एनसाआरबी को देते हैं। उसमें साफ-साफ लिखा है कि 6,500 महिलाओं के साथ एक साल में दुष्कर्म हो रहा है। बच्चियों के साथ अपराध में राज्य नंबर वन पर है। भ्रष्टाचार के लिए इन्हीं के मंत्री इन पर आरोप लगाते हैं। इन्होंने 40 लाख युवाओं का भविष्य खराब कर दिया।

03 September, 2023

झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व CM हेमंत सोरेन को झटका, ED की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
साढ़े आठ एकड़ की विवादित जमीन को लेकर हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की गई है,
स्वामी प्रसाद मौर्य पर मंच पर भाषण के दौरान जूता फेंक कर हमला किया
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई
ईडी ने हेमंत सोरेन को बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 25,753 स्कूली नौकरियां खत्म करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया ।
मामले में अपनी जांच जारी रखने का निर्देश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 25,753 स्कूली नौकरियां खत्म करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया ।
मामले में अपनी जांच जारी रखने का निर्देश दिया था।