जयपुर ,16 सितंबर ; सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कपल का है। वीडियो पर बैठा यह कपल चलती बाइक में एक दूसरे को किस करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का व्यस्त रोड पर बाइक चला रहा है। पीछे सीट पर लड़की बैठी हुई दिख रही है। अचानक लड़का पीछे मुड़ जाता है और लड़की को किस करने लगता है। मामले पर जयपुर यातायात अधिकारी ने कहा हमें सोशल मीडिया पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अन्य गतिविधियों में शामिल एक लड़के का वीडियो मिला।
वीडियो में देखे गए रजिस्ट्रेशन के आधार पर हमने गाड़ी के मालिक का नाम और पता हांसिल किया और मोटर वाहन अधिनियम (एमवी) के तहत कानूनी कार्रवाई की। बता दें कि इन दिनों सड़क पर बाइक चलाते हुए कई वीडियो वायरल होते हैं। लोग अक्सर इंस्टाग्राम के रील बनाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।