Hindi News Portal
देश

लद्दाख में निहत्थेे चरवाहे चीनी सैनिकों से भिड़े, बख्तंरबंद वाहनों पर पत्थ र चलाए

जम्मू/लद्दाख 31 : लेह-लद्दाख के सुदूर पर्वतीय इलाके में एक बार फिर से चीनी सेना का नापाक इरादा सामने आया है। चीन की पीपुल्स: लिब्रेशन आर्मी (PLA) के जवानों ने भारतीय चरवाहों को रोकने की कोशिश की। इस पर निहत्थे) भारतीय चरवाहे ने साहस का परिचय देते हुए हथियार से लैस चीनी सेना के जवानों से भिड़ गए। भारतीय चरवाहों ने चीनी सेना की बख्तसरबंद गाड़ियों पर पत्थेरबाजी भी की। चीनी सेना के जवानों और भारतीय चरवाहों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब चीन की ओर से उकसावे वाली कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुाअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी सैनिकों की नापाक हरकत सामने आई है। बताया जा रहा है कि भारतीय चरवाहों को चीनी सैनिकों ने चारागाह में जानवर ले जाने से रोक दिया। इसके बाद चीनी सैनिकों और भारतीय चरवाहों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गुत्थरम-गुत्थी होने लगी। यहां यह बता दें कि चीनी सैनिक हथियार से लैसे थे, जबकि भारत के स्थासनीय चरवाहे निहत्थेह थे। इसके बावजूद स्थाानीय चरवाहों ने PLA के कदम का विरोध करने से पीछे नहीं हटे। चुशूल के काउंसलर कॉनचॉक स्टेंजिन ने सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प का वीडियो शेयर किया है। विडियो में चीनी सैनिक चरवाहों को रोकते दिख रहे हैं और चरवाहे उनसे बहस कर रहे हैं। उस जगह से वापस जाने से मना कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिकों और पूर्वी लद्दाख के स्थाहनीय चरवाहों के बीच जानवरों को चारागाह ले जाने को लेकर हुए विवाद का यह विडियो जनवरी के पहले हफ्ते का है। गांव वालों ने चीनी सैनिकों से खूब बहस की और चीनी सैनिकों की गाड़ी पर पत्थर भी मारे। वीडिया में चीनी सैनिक पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं।
लद्दाख में LAC पर चीनी सैनिकों और स्थाीनीय चरवाहों के बीच झड़प का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ सप्तायह पहले ही सेनाध्यपक्ष जनरल मनोज पांडे ने वहां के हालात पर टिप्परणी की थी। उन्होंाने कहा था कि वास्तमविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर‍ स्थिति स्िंन र लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। बता दें कि उच्चक पर्वतीय इलाके डोकलाम में भी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसको लेकर भारत और चीन के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

31 January, 2024

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।