Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

महाकाल की नगरी में आचार्य और सेवादार की घिनौनी करतूत, 19 बच्चों से कुकर्म

नई दिल्ली 01 मई : उज्जैन के दंडी आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों के साथ यौन शोषण किया गया। आश्रम का आचार्य और सेवादार बच्चों के साथ यह कुकर्म करता रहा। आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है।
कमरे में बुलाकर करते थे गंदा काम
बड़नगर रोड स्थित 30 साल पुराने दंडी आश्रम में बच्चों के साथ कई दिनों से आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर गलत काम कर रहा था। दोनों बच्चों को कमरे में बुलाकर घिनौना काम करते थे। शुरू में तीन बच्चों के साथ गलत काम होने की जानकारी सामने आई। अभिभावकों ने बैठक की तो पीड़ित किशोरों की संख्या तीन से बढ़कर 19 हो गई। राजगढ़, मंदसौर और देवास के पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। पुलिस ने राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय फरार है।
बच्चों ने माता-पिता को बताया तो खुला राज
आश्रम संचालक ने बताया कि कुछ समय पहले अभिभावकों ने सेवादार अजय ठाकुर की शिकायत की थी। उसे बाहर निकाल दिया था। फिर एक के बाद एक बच्चों की शिकायत आने लगी। हमने सभी अभिभावकों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक में 20 से अधिक बच्चों के अभिभावक आए थे। सभी ने सेवादार अजय की शिकायत अपने माता-पिता से की थी। उनका गुस्सा भी अजय ठाकुर पर ही था। बैठक में एक-एक कर बच्चों को बुलाकर अजय के बारे में जानकारी ली, लेकिन इसी दौरान एक बच्चे ने रोते हुए आचार्य राहुल शर्मा का नाम भी लिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। बता दें, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने 7 महीने पहले एक रेप पीड़ित की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।

01 May, 2024

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया की अंत्येष्टि में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
भगवान महाकाल श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया को श्रीचरणों में स्थान देवे डॉ. मोहन यादव
हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया