Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती

शिवपुरी 01मई : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और केंद्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं। ये दोनों भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। कांग्रेस ने पूर्व में ऐसी-ऐसी गलतियां और करतूतें की हैं कि अब वह इस लायक भी नहीं बची है कि उसके बारे में कुछ कहा जाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने और देश के विकास को गति देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए 7 मई को हर घर से प्रत्येक मतदाता को वोट डालने आना है और भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करना है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। देश में इमरजेंसी कांग्रेस ने लगाई, कुर्सी हासिल करने के लिए देश का बंटवारा किया। देश में सिख दंगे करवाए। यह सब कांग्रेस की करतूतें हैं। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और करतूतें की है कि आज कांग्रेस के बारे में कहने को कुछ नहीं बचा है। देश की जनता कांग्रेस के बारे में सब जानती है। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस को अगर भाजपा का सामना करना है तो उसे अपने आपको एक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा। जनता को यह बताना होगा कि वो किस तरह हमसे बेहतर देश चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हमेशा प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली देते हैं। लेकिन मोदी जी ने देशवासियों को भारतीय होने का गौरव प्रदान किया है। देश में अमीर-गरीब का अंतर घट रहा है और विश्व में भारत का नाम हो रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि मोदी जी ने देश के आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तमाम योजना चलाई हैं, जिसके कारण आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस घड़ी का 500 साल से इंतजार था। हमारे राम आ गए हैं अब राम राज्य की जरूरत है। राम राज्य में प्रधानमंत्री मोदी जी के सहयोगी के रूप में हनुमान और लक्ष्मण चाहिए। यह भूमिका शिवराजसिंह चौहान और मेरे भतीजे ज्येातिरादित्य सिंधिया निभा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में भी डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बहुत अच्छे से प्रदेश को विकास के रास्ते पर बढ़ा रही है। आप सभी से आग्रह है कि मेरे प्यारे भतीजे को अधिक से अधिक वोटों से जिताएं। हमें मोदी जी को मध्यप्रदेश से 29 कमल के फूलों की माला पहनानी हैं। इस माला में गुना-शिवपुरी का कमल सबसे अलग दिखना चाहिए। इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 7 मई को सभी लोग वोट डालने के लिए आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार है। प्रदेश में डॉ. मोहन यादव जी की सरकार है। यह समय मुझे सांसद बनाकर इस डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि बीते 17 साल में विकास के मंत्र के साथ काम किया है। आगे भी इसी मंशा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का इस क्षेत्र की जनता से वर्षों पुराना नाता रहा है विकास के लिए हमेशा से सिंधिया परिवार आगे रहा है। 7 मई को आप सभी वोट देने जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
इस दौरान विधायक प्रीतम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित वरिष्ठ पार्टी नेता पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

01 May, 2024

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया की अंत्येष्टि में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
भगवान महाकाल श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया को श्रीचरणों में स्थान देवे डॉ. मोहन यादव
हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया