Hindi News Portal
राजनीति

झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव

सागर, भिंड, ग्वालियर 01मई : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में बीना व मालथौन, भिण्ड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में लहार, ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में डबरा विधानसभा के मेहगांव और भितरवार विधानसभा के चीनोर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी झूठ की दुकान है। वे जब भी बोलते हैं तो झूठ ही बोलते हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने 70 साल तक देश की भलाई में हमेशा अड़ंगे लगाए। गरीबी दूर नहीं कर सके। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सूर्य की तरह देशवासियों के लिए तप रहे हैं। भाजपा की सरकार ने बीमारू मध्यप्रदेश को उन्नतिशील, प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस और उनके नेता कह रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी, लेकिन यह सबको पता है कि आजादी के बाद 1950 से लेकर जब तक कांग्रेस की सरकार रही। इन्होंने कई बार संविधान में संशोधन किए। कांग्रेस की सरकार में 1950 से लेकर लगभग 17 बार तो जवाहरलाल नेहरू ने संविधान में संशोधन किया। इसके बाद स्व. लालबहादुर शास्त्री जी ने 3 बार, स्व. इंदिरा गांधी ने 29 बार, स्व. राजीव गांधी ने भी 10 बार संविधान में संशोधन किया था। इसके बाद सोनिया गांधीजी ने भी पीछे से सरकार चलाई। वे भी कई बार संविधान में संशोधन लेकर आई। नरसिम्हा राव जी की सरकार में भी संविधान में संशोधन किए गए। कांग्रेस के शासनकाल में लगभग 100 बार संविधान में संशोधन किया गया और अब वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। अब कह रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 10 वर्षों से सत्ता में है। क्या ये कांग्रेस को नजर नहीं आ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आजादी के बाद से 70 सालों तक देश के हर अच्छे काम में अड़ंगे लगाए। 70 वर्षों तक भगवान श्रीराम खुले आसमान के नीचे बैठे रहे, लेकिन कांग्रेस उन्हें गर्भगृह में नहीं बैठा सकी। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में कांग्रेस ने हमेशा से अड़ंगे लगाए और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर की राह खुली तो यहां भी इन्होंने अड़ंगे लगाए। 70 सालों तक देश की गरीबी दूर नहीं कर पाए और अब झूठ बोल रहे हैं कि यदि सत्ता में आए तो गरीबी दूर कर देंगे। कांग्रेस ने देश की भलाई के लिए होने वाले सभी कामों में अड़ंगे लगाए और अब जनता समझ गई है। अब तो इनकी पार्टी में ही अड़ंगे लगने लगे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन के अंदर अगर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। इन्होंने 13 महीने तक सरकार चलाई और एक मंत्री तक नहीं बदल पाए। इनका झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चला और उनकी सरकार गिर गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में चलने वाली कोई भी योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाएं यथावत चलती रहेंगी। कांग्रेस वाले रोज कह रहे हैं कि इस महीने नहीं मिलेंगे, तुम कहते रहो हम देते रहेंगे। 5 तारीख को लाडली बहनों की राशि उनके खातों में पहुंचाई जाएगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सुशासन का यज्ञ चल रहा है। हम सभी को उसमें आहुति देना है और दुनिया में भारत को नंबर वन का देश बनाना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब कांग्रेस को सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि उनके नेता भी पसंद नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भाजपा की रीति, नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लगातार भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति है और न ही नीयत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने पहला वोट दिया था तो देश के अंदर से आतंकवाद खत्म हो गया है। अब कोई भी बम विस्फोट की घटनाएं नहीं होती है। प्रधानमंत्री मोदीजी ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादियों को समाप्त करने का काम किया है। पहला वोट देश की और आपकी सुरक्षा के लिए दिया था। 2019 में दूसरा वोट दिया तो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोविड के कठिन काल में पूरे देश को बचाने का काम किया। जब देश की चारों दिशाओं में हाहाकार मचा हुआ था, तब भारत में कोविड के टीके के लिए किसी का पैसा नहीं लगा, सबकी जान बचाने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कोविड के समय में जो घर में थे ऐसे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन दिया था और अब तक उनके घरों में पहुंचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सूर्य की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारत वर्ष के लिए तप रहे हैं। वे दिन-रात देशवासियों की सेवा के लिए जुटे हुए हैं। उनका संकल्प है कि अबकी बार-400 पार और इसको पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगी हुई है। यह डबल इंजन की सरकार है और डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं को नहीं संभाल पा रही है और आरोप भाजपा पर मढ़ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। लगातार कांग्रेस के नेता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस के लोग अहंकारी हैं, घमंडी हैं। कांग्रेस के साथ कोई नहीं रहना चाहता है। कांग्रेस ने भग

म का आमंत्रण ठुकरा कर महापाप किया है। इन रामविरोधियों के साथ में कौन रहना चाहेगा? राहुल गांधी से पूछिए कि उन्होंने कभी श्रीराम के नाम का दीपक लगाया है, आखिरकार ऐसी पार्टी में कौन रहना चाहेगा, जो भगवान श्रीराम के नहीं हुए वे किसके होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर लोकसभा के चिनोर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की चीनोर में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर के पुत्र उदयवीर सिंह गुर्जर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ में भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा के दौरान बीना में अपना स्वागत नहीं कराया। दरअसल पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वीरेंद्र कुमार जैन का हार्टअटैक से निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंच से वीरेंद्र कुमार जैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में लहार में आयोजित जनसभा के दौरान वरिष्ठजन श्री कैलाश मिश्रा से आयुष्मान भारत योजना का फार्म भरवाया।

01 May, 2024

कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना बंद करेगी : मल्लिकार्जुन खड़गे
अग्निवीर योजना सेना में भर्ती के लिए लाई गई है।
केंद्र में तीसरी बार बनने वाली सरकार कृष्ण जन्मभूमि में मंदिर की राह प्रशस्त करेगी : मोहन यादव
2014 में वोट दिया तो आतंकवाद का सफाया हुआ, 2019 में वोट दिया तो धारा 370 हटी, राममंदिर बना, अब बारी श्रीकृष्ण की है
यूपी में इंडी गठबंधन वालों के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल कर दिया है: मोदी
पांच सालों में बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का मखौल उड़ाकर अदालत की अवमानना की, संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट : भाजपा
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा
मणिशंकर अय्यर का विवादित भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए...
राहुल गांधी, कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं; गिरिराज सिंह