Hindi News Portal
राजनीति

आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी

नई दिल्ली ,04 मई : आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें 40 नेताओं के नाम दर्ज हैं। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा और मनीष सिसोदिया के नाम भी शामिल हैं।
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होना है। 'इंडिया ब्लॉक की तरफ से आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
आप द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कथित आबकारी नीति घोटाले में जेल में बंद हैं। वहीं, राघव चड्ढा आंखों की सर्जरी के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं।
ईडी ने सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। बीते 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली भी ईडी ने गिरफ्तार किया था।
स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य प्रमुख नाम संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एन.डी. गुप्ता, गोपाल राय, राघव चड्ढा, सत्येन्द्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, स्वाति मालीवाल, राखी बिड़लान, हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोरमाजरा का है।
40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
1. अरविंद केजरीवाल
2. सुनीता केजरीवाल
3. भगवंत सिंह मान
4. मनीष सिसौदिया
5. संजय सिंह
6. डॉ. संदीप पाठक
7. पंकज कुमार गुप्ता
8. एनडी गुप्ता
9. गोपाल राय
10. राघव चड्ढा
11. सत्येन्द्र जैन
12. आतिशी
13. सौरभ भारद्वाज
14. कैलाश गहलोत
15. इमरान हुसैन
16. स्वाति मालीवाल
17. राखी बिड़लान
18. हरपाल सिंह चीमा
19. अमन अरोड़ा
20. अनमोल गगन मान
21. चेतन सिंह जोरमाजरा
22. हरजोत सिंह बैंस
23. बलकार सिंह
24. दिलीप पांडे
25. दुर्गेश पाठक
26. जीतेन्द्र सिंह तोमर
27. जरनैल सिंह
28. ऋतुराज झा
29. राजेश गुप्ता
30. गुलाब सिंह यादव
31. संजीव झा
32. मुकेश अहलावत
33. शैली ओबेरॉय
34. पंकज गुप्ता (भैया जी)
35. सारिका चौधरी
36. विशेष रवि
37. अखिलेश पति त्रिपाठी
38. अमानतुल्लाह खान
39. निम्मी रस्तोगी
40. अंजलि राय

04 May, 2024

सपा मुखिया ने वोटबैंक की खातिर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दी , माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ा : पीएम मोदी
कल्याण सिंह जी रामभक्त थे, उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दिया था
कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना बंद करेगी : मल्लिकार्जुन खड़गे
अग्निवीर योजना सेना में भर्ती के लिए लाई गई है।
केंद्र में तीसरी बार बनने वाली सरकार कृष्ण जन्मभूमि में मंदिर की राह प्रशस्त करेगी : मोहन यादव
2014 में वोट दिया तो आतंकवाद का सफाया हुआ, 2019 में वोट दिया तो धारा 370 हटी, राममंदिर बना, अब बारी श्रीकृष्ण की है
यूपी में इंडी गठबंधन वालों के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल कर दिया है: मोदी
पांच सालों में बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का मखौल उड़ाकर अदालत की अवमानना की, संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट : भाजपा
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा