गुड़गांव में एक बैंक की दो महिला कर्मचरियों ने बहुत ही बहादुरी दिखाते हुए बैंक को लुटने से बचा लिया। यह घटना सोमवार की है। बादशाहपुर इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मनी ट्रांसफर ब्रांच में दो अज्ञात बदमाश घुस आए। हथियारों से लैस बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों पर बंदूक तान दी और उनसे पैसे लूटने की कोशिश करने लगे लेकिन दो महिला कर्मचारियों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों महिला बदमाशों से भिड़ गईं। ये सारी वारदात बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। महिलाओं के बदमाशों के साथ भिड़ने के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने आकर बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद लोग इन दोनों महिलाओं की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। हैं।
पिछले दिनो भी गुड़गांव में बदमाशों ने बैंक मणाप्पुरम फिनांस की ब्रांच से लुटेरे 32 किलो सोना समेत 9 करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गए थे। इस ब्रांच पर करीब सात से आठ हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोला दिया था। इन बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रखकर वारदात को अंजाम दिया।यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस अभी तक इन बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है।
सौजन्य जनसत्ता