Hindi News Portal
अपराध

मंत्री से पांच करोड़ की उगाही का प्रयास करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई ,21 अपै्रल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 40 साल की महिला को महाराष्ट्र के मंत्री से उगाही मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक महिला इंदौर की रहने वाली है और वह महाराष्ट्र के सामज कल्याण मंत्री धनंजय मुंडे को बदनाम करने की धमकी दे रही थी। महिला मुंडे की पूर्व लिव इन पार्टनर की बहन है। आरोप है कि वह मुंडे से पांच करोड़ रुपये मांग रही थी। पुलिस ने महिला के तीन मोबाइल फोन, 2.16 लाख रुपये कैश और लैपटॉप जब्त कर लिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर मुंबई पहुंचे और मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को उसकी दो दिन की कस्टडी दी है। बीड जिले की परली विधानसभा सीट से विधायक मुंडे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि वह 2004 से एक महिला के साथ रिलेशनशिप में थे। उनके दो बच्चे भी हैं। 2019 में उनके रिश्ते में खटास आई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।16 दिसंबर 2020 को कोर्ट ने एक आदेश भी पारित किया। मुंडे के मुताबिक कोर्ट ने कहा था कि उनकी पूर्व लिवइन पार्टनर उनके खिलाफ कोई स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर नहीं दे सकतीं। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर बयान देना बंद कर दिया लेकिन उसकी बहन ने टिप्पणी शुरू कर दी।

 

21 April, 2022

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।