Hindi News Portal
अपराध

Live-in में रह रही शादीशुदा महिला की दर्दनाक मौत, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरी- बंधे हुए थे हाथ

नई दिल्ली 25 जून : आगरा में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। वहीँ, अपार्टमेंट के मौजूद तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी महिला का पति भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला यहां किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे एसएसपी ने छानबीन शुरू कर दी है। हालाँकि, अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला के हाथ बंधे हुए थे।

लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी। घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। ये भी सामने आया कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। हालांकि, पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

25 June, 2022

सरेआम साली ने जीजा की चप्पलों से पिटा
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
पुलिस ने वाहन चोर से दो दोपहिया वाहन बरामद किए
आरोपी के खिलाफ चोरी और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज है
पुलिस ने अपराधियों का निकाला जुलूस
इन दोनों आरोपियों को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली ।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से गिरफ्तार किया था ।
होटल के कमरे में संग्धित अवस्था में युवती का शव मिला हत्या के पहले अर्धनग्न कर पीटा
पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।