Hindi News Portal
खेल

महिला जिम्नास्टर दीपा करमाकर पर रहेगी नज़र

रियो में चल रहे 31वें ओलंपिक खेलों में रविवार को तीरंदाज़ी, रोड साइक्लिंग, डाइविंग, फ़ेंसिंग, हॉकी, इक्वसटेरियन, फ़ुटबॉल, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, रोइंग, रग्बी सेवन, निशानेबाज़ी, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वालीबॉल, और वेटलिफ्टिंग के मुक़ाबलें आयोजित किए जाएंगे.
रविवार को भारत की सबसे बड़ी उम्मीद आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की स्पर्धा में दीपा करमाकर होंगी. उल्लेखनीय है कि दीपा करमाकर ओलंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट हैं. दीपा करमाकर का नाम पहली बार सुर्खियों में तब आया जब उन्होंने साल 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता. इसके अलावा उन्होंने साल 2015 में हिरोशिमा में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता. इतना ही नहीं दीपा करमाकर विश्व चैंपियनशिप के फ़ाइनल दौर तक भी पहुंची और उन्होंने पांचवा स्थान हासिल किया.

 

07 August, 2016

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल