Hindi News Portal
देश

अक्टूबर में स्वच्छ भारत 2.0 अभियान, हटेगा एक करोड़ किलो प्लास्टिक कचरा

नई दिल्ली ,29 सितंबर : युवा मामले और खेल मंत्रालय पहली अक्टूबर से एक महीने तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत 2.0 अभियान चलाएगा जिसमें एक करोड़ किलो प्लास्टिक कचरे को इकट्टा करने और निपटाने का लक्ष्य है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह अभियान युवा मामलों के विभाग द्वारा पहली अक्टूबर को प्रयागराज से शुरू किया जाएगा।
ठाकुर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधान मंत्री ने पंच प्राण (पांच संकल्प) के बारे में बात की। उनमें से एक था विकसित भारत का लक्ष्य, जिसमें साफ-सफाई बहुत अहम भूमिका निभाती है। इसलिए स्वच्छ भारत 2.0 हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों और राष्ट्रीय सेवा योजना से संबद्ध संस्थाओं के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्ष पहले अभियान में 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लक्ष्य से अधिक स्वच्छता का कार्य किया गया था। इसे इस बार इस काम को एक करोड़ किलो तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
00

29 September, 2022

पुंछ आतंकी हमले में सुरक्षाबलों का बडा एक्शन, 6 लोगों को लिया हिरासत में लिया आतंकवादियों की मदद करने का संदेह
हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए
चुनाव आयोग की अनूठी पहल, 23 देशों के 75 प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व को देखने पहुंचे भारत
पांच शहरों और पांच राज्यों में जा रहे हैं और वे बूथों पर भी जाएंगे
पुंछ में आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू
शनिवार शाम आतंकियों ने वायुसेना के दो वाहनों के काफिले पर हमला कर दिया था
नूपुर शर्मा से टी राजा सिंह तक, हिंदूवादी नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाला मौलाना गिरफ्तार
आरोपी मौलवी है और मदरसे में पढ़ाता है
कानपुर में पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था कर रोड शो की शुरुआत की
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी मौजूद हैं।