Hindi News Portal
राजनीति

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा 180 से ज्य़ादा सीटें जीतेगी : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 27 नवम्बर । भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में कहा है कि भाजपा निगम चुनावों में 180 से ज्य़ादा सीटें जीतने जा रही है। बलजीत नगर वार्ड में पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी की सच्चाई पता चल चुकी है। उन्हें पता चल गया है कि ये पार्टी कहती कुछ है और करती उसका बिलकुल उल्टा है। लिहाजा भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है। पार्टी को भी आंतरिक मूल्यांकन में 180 से ज्य़ादा सीटें मिलने का पता चल रहा है। पार्टी और हमारे सभी प्रत्याशियों का प्रचार बहुत ही अच्छा चल रहा है। सुबह से शाम तक खुद मैंने बलजीत नगर, रणजीत नगर, वेस्ट और ईस्ट पटेल नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया है। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है।उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक करोड़ से ज्य़ादा लोगों के घरों तक पहुंचे हैं। दिल्ली में आज ऐसी कोई गली मोहल्ला नहीं है, जहां भाजपा नहीं पहुंची है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 8 सालों में अरविंद केजरीवाल की नाकामियों और उनकी झूठी बातों का पता आम लोगों भी चल गया है। केजरीवाल ने ना तो यमुना साफ की और ना ही प्रदूषण कम किया। साथ ही शराब की दुकानें हर मोहल्ले में खोलकर जो पाप आम आदमी पार्टी ने किया है। उसका हिसाब इन चुनावों में जनता केजरीवाल से लेने जा रही है। आदेश गुप्ता ने कहा कि इस बार निगम का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है, ये चुनाव केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के गिरने की शुरुआत है।

27 November, 2022

स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।