Hindi News Portal
राजनीति

मध्यप्रदेश में गुजरात की जीत को दोहराएंगे : विष्णुदत्त शर्मा

कटनी। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी और नड्डा जी के नेतृत्व में सरकार बनी है। किसी भी राज्य में इतनी बड़ी प्रचण्ड जीत पहले कभी नही मिली। हमें गुजरात चुनाव में 53 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, मध्यप्रदेश में भी हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे है। 2023 चुनाव की दृष्टि से हम 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर का संकल्प पूरा करते हुये गुजरात की जीत को मध्यप्रदेश में भी दोहराएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कटनी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विस्तारित प्रदेश पदाधिकारी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह बैठक 2023 का शंखनाद है। यहां से हम ‘‘अबकी बार 200 पार‘‘ का संकल्प लेकर राजनीतिक इतिहास बनाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश पदाधिकारी बैठक शनिवार को कटनी के निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
गुजरात चुनाव में मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने 37 में से 35 सीटों पर विजय हासिल की
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन को आर्दश संगठन के रूप मे जाना जाता है, यही कारण है कि गुजरात चुनाव में मध्यप्रदेश संगठन को 37 सीटों की जबावदारी मिली। प्रदेश के 90 कार्यकर्ताओं की टीम ने इस सीटों पर चुनाव की कमान संभालते हुए 35 सीटों पर जीत हासिल की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं की मेहनत ने प्रदेश संगठन का मान बढ़ाया है। सभी कार्यकर्ता बधाई के हकदार है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी तकनीक और संसाधनों से युक्त उत्कृष्ठ संगठन बन चुका है। हम सब मिलकर कुशाभाऊ ठाकरे जी के विचार के अनुरूप संगठन को मजबूत बनाने में लगे है।
हमारा संगठन तंत्र मजबूत
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन के साथ ही हर बूथ के डिजिटलाईजेशन और सशक्तिकरण के चलते हमारा संगठन तंत्र मज़बूत है। प्रत्येक मंडल में अधिक से अधिक यूथ कनेक्ट को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा ने खिलता कमल अभियान शुरू किया है तो वही महिला मोर्चा स्व-सहायता समूह की महिलाओं व प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों से संपर्क अभियान चला रहा है। प्रदेश में गौरव यात्राएं निकालकर जनजातीय वर्ग को पेसा एक्ट के प्रति जन-जनजागरुकता अभियान भी संचालित हुआ है।

मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन बेहतर समन्वय : मुरलीधर राव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मध्यप्रदेश की पहचान आज देशभर में आदर्श राज्य के रूप में है। सरकार, संगठन, कार्यकर्ता और जनता की दृष्टिसे हमारे प्रदेश की पहचान अन्य राज्यों से अलग है। मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन बेहतर समन्वय के साथ काम करती है। हमें इसी विशिष्ट पहचान को बनाए रखना है। श्री राव ने कहा कि हम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता हैं। हमारे प्रदेश और जिला पदाधिकारी संगठन विस्तार में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह भूमिका और अधिक बढ़ने वाली है। क्योंकि हमारे सामने 51 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर को बढ़ाने और 200 पार विधानसभा सीट जीतने का असाधारण लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए बूथ कार्य विस्तार योजना भी प्रारंभ होने वाली है। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में जो अनुकूल परिस्थितियां हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि हम अपने लक्ष्य को अवश्य ही पूर्ण करेंगे।

17 December, 2022

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।