Hindi News Portal
राजनीति

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का सबसे बड़ा अभियान, दस दिन चलेगा

भोपाल,12 मार्च ; प्रदेश में सत्ता सिंहासन पर फिर से विराजने के लिए भाजपा इस बार नई रणनीति पर काम शुरु किया है। पिछली बार चंद सीटों से सतता से दूर रह गई पार्टी इस बार कोई चूक करना नहीं चाहती। यही वजह है कि चुनाव के सात् महीने पहले से ही हर बूथ पर काम शुरु कर दिया है। एक बार बूथ विस्तारक अभियान चलाकर 95 प्रतिशत बूथ डिजिटाइल कर चुकी पार्टी अब 18 लाख पन्ना प्रभारी बनाने जा रही है। इसके साथ ही 15 हजार अल्पकालीन विस्तारक भी 14 मार्च से मैदान में उतारे जा रहे हैं। पिछले काफी समय से बूथ जीतो, चुनाव जीतो की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए एक माह पहले से बूथ विस्तारक अभियानचलाया गया था। इसमें पार्टी ने अपने हर बूथ को डिजिटलाइज करने का लक्ष्य रखा था। बताया जा रहा है कि 64 हजार 100 बूथों में से अब तक 60 हजार बूथों को डिजिटलाइज किया जा चुका है। शेष को सेकेन्ड फेस में किया जाएगा। बूथ विस्तारक अभियान में पार्टी नेता घर घर जाकर वोटर से सम्पर्क करेंगे।
इसमें मंत्री, सांसद, विधायक समेत प्रदेश पदाधिकारियों को भी मैदान में उतारा जाएगा। इन्हें भी बैठकों की जिम्मेवारी दी जा रही है। बूथ विस्तारक अभियान 14 मार्च से शुरु होकर 24 मार्च तक चलेगा। इसके लिए भाजपा ने 15 हजार अल्पकालीन बूथ विस्तारकों की सूची तैयार की है। एक विस्तारक को चार से पांच बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये दस दिनों तक लगातार अपने प्रभार के बूथों पर रहेंगे और अपने काम को रोज रिपोर्ट देंगे। बूथ विस्तार अभियान के तहत भाजपा अब बूथ पर हर पन्ने का एक व्यक्ति को प्रमुख बनाएंगे। एक पन्ने पर तीस वोटर्स के नाम होंगे। पन्ना प्रमुख के साथ दो से तीन लोगों को जोड़ा जाएगा। ये समान विचारधारा वाले अथवा सरकार की योजनाओं के हितग्राही होंगे। प्रदेशस्तर से बूथ समिति के काम की समीक्षा होगी। बूथ विस्तारकों से कहा गया है कि वे अपने काम की लाइव रिपोर्ट देंगे। उन्हें बैठकों के लाइव फोटो संगठन एप में डालने होंगे। जिससे वे प्रदेश ओर केन्द्रीय संगठन को दिख सके। इन पन्ना प्रमुखों को सोशल मीडिया में भी टें्रड किया जाएगा। बूथ विस्तारक अभियान टू के लिए जिला स्तर पर कार्यशालाएं फिलहाल चल रही हैं। होली के बाद इन्हें मंडलस्तर तक ले जाया जाएगा। इसके बाद ट्रेंड कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा जाएगा।

12 March, 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
आप ने स्टार प्राचरकों की सूची जारी की, जेल में बंद सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के नाम भी
स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नेताओं का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल प्रचार करने की स्थिति में नहीं हैं।
मैं और आप, एक है चिंता मत करना दिल्ली जा रहा हूं पिक्चर अभी बाकी है ; शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा लोकसभा के रेहटी, बकतरा, शाहगंज और उमरावगंज में जनसभाओं को संबोधित किया।