Hindi News Portal
राजनीति

कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में , पीएम मोदी, शाह और मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 40 नेताओं के नाम

नई दिल्ली 20 अप्रैल : कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधान सभा चुनाव में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, बीएस येदियुरप्पा, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के प्रभारी अरुण सिंह समेत 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी कर्नाटक के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, शोभा करंदलाजे, मनसुख मंडाविया, तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, डीके अरुणा और ए नारायणस्वामी सहित राज्य के अन्य कई महत्वपूर्ण नेताओं को भी राज्य में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

20 April, 2023

प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को खरगौन व धार प्रवास पर
प्रधानमंत्री जनसभाओं को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी कांग्रेस का ऐसा विमान जो 21वें ट्रायल में भी क्रैश होने वाला है ;विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस औरंगजेब की तरह देश में जजिया कर लगाना चाहती है
स्वामी प्रसाद मौर्य की बसपा में वापसी, मायावती कुशीनगर से टिकट दे सकती हैं
बसपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राहुल का रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला आत्मघाती सिद्ध होगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम
गांधी परिवार ने अमेठी, रायबरेली हारा, लेकिन सीट नहीं छोड़ी।
बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, सात दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा था ।
लवली ने 28 अप्रैल को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।